नोएडा

ग्रेटर नोएडा में शादी के बाद चलाया अफेर : बीवी-बच्चों के पता लगने पर प्रेमिका को मार डाला.. मुठभेड़ में पकड़ा हत्यारा

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के निर्माण विहार कॉलोनी में एक महिला की हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहल्ला मेवातियान कस्बा दादरी के मुकीम (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। आरोपी ने महिला से अवैध संबंध होने के बाद रिश्तों में दरार बनने पर चाकू से गोदकर हत्या की थी।

पुलिस चेकिंग के दौरान भागने की कोशिश

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि इकोटेक-3 पुलिस टीम चौगानपुर गोलचक्कर के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। आरोपी ने अपनी बाइक सर्विस रोड की ओर मोड़ दी और एक सुनसान जगह पर कूदकर भागने की कोशिश की।

पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल

जब पुलिस ने उसे घेर लिया, तो उसने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसे घायल अवस्था में पकड़कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता की जांच की जा रही है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

प्रेम-प्रसंग में हत्या की बात कबूली

पुलिस के अनुसार मृतका शबनम (37) पत्नी साबूद्दीन मूलरूप से लुहारली थाना दादरी की निवासी थी। वर्तमान में गांव हैबतपुर में रह रही थी। शबनम का शव शुक्रवार को निर्माण विहार कॉलोनी स्थित किराए के कमरे में गला रेते हुए पाया गया था। पुलिस ने मृतका के बेटे की तहरीर पर हत्या की धाराओं मुकदमा दर्ज किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दो टीमों का गठन कर जांच शुरू की।

परिवार के विरोध के बाद बना हत्या का मंसूबा

पूछताछ में आरोपी मुकीम ने स्वीकार किया कि वह मृतका शबनम के साथ प्रेम प्रसंग में था। लेकिन जब उसके घर वालों खासकर पत्नी और बच्चों ने इसका विरोध किया तो उसने शबनम से पीछा छुड़ाने का मन बना लिया। इसी मंशा से उसने उसे निर्माण विहार स्थित अपने किराये के कमरे में बुलाया और वहां चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

9 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago