महाराष्ट्र

तोड़ नहीं जोड़ रही है हिंदी…! महाराष्ट्र में भाषाई विवाद के बीच 20 साल बाद एक साथ ठाकरे परिवार, संयुक्त ‘विजय’ रैली में राज और उद्धव की मुलाकात

three-language policy :बीते 20 साल में पहली बार होगा जब  शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे शनिवार को मंच साझा करेंगे. दोनों नेता राज्य में  तीन-भाषा नीति से संबंधित सरकारी प्रस्तावों (JR) को वापस लेने के उपलक्ष्य में अपनी पार्टियों द्वारा आयोजित एक संयुक्त विजय रैली को संबोधित करेंगे.यह रैली मध्य मुंबई के वर्ली में NSCI डोम में आयोजित की जा रही है. यह इलाका शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे के विधानसभा क्षेत्र में आता है. आगामी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले इस सभा का आयोजन महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

20 साल में पहली बार एक मंच पर दिखेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने अविभाजित शिवसेना छोड़ने के बाद ,मराठी भाषा और पहचान के मुद्दों पर मुखर रही  उद्धव और राज ठाकरे ने आखिरी बार 2005 में मालवण विधानसभा उप चुनाव अभियान के दौरान  मंच साझा किया था. राज ठाकरे ने उसी साल बाद में पार्टी छोड़ दी और 2006 में MNS की शुरुआत की.

क्यों आयोजित की जा रही है रैली

ठाकरे परिवार की यह रैली महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार द्वारा 16 अप्रैल को जारी किए गए जीआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के लिए है. बता दें कि सरकार द्वारा प्रस्तावित जीआर के अनुसार  अंग्रेजी और मराठी माध्यम के स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए हिंदी को अनिवार्य तीसरी भाषा बना दिया था. हालांकि विरोध के बाद सरकार ने 17 जून को जीआर में संशोधन किया और अब ये  वैकल्पिक हो गई. उसके बाद  29 जून को कैबिनेट ने दोनों जीआर को पूरी तरह से वापस लेने का फैसला किया था.

उसी दिन शिवसेना (यूबीटी) और MNS के नेताओं ने जीआर की प्रतियां जलाईं और 5 जुलाई को विरोध मार्च की योजना बनाई थी. दोनों दलों ने इसके बजाय एक संयुक्त विजय समारोह आयोजित करने का फैसला किया. उद्धव और राज ने तब कहा था कि महाराष्ट्रियों की एकता को देखकर सरकार झेंप गई और नहीं चाहती कि वे एक साथ आएं.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

1 minute ago

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

2 hours ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

2 hours ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

2 hours ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

2 hours ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

3 hours ago