नोएडा

UP International Trade Show : ग्रेटर नोएडा में लगेगा यूपी का सबसे बड़ा मेला, विदेशी कारोबारी करेंगे निवेश

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में जल्द ही उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा मेला लगने वाला है। प्रदेश के सबसे बड़े मेले का नाम यूपी इंटरनेशनल ट्रेड-शो (UP International Trade Show) होगा। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में यह आयोजन करीब दो साल से हो जा रहा है। इसमें देश-विदेश से आने वाले व्यापारी अरबों रुपए का कारोबार करेंगे। पिछले साल भी इस मेले से यूपी सरकार को खूब पहचान मिली थी। इसके बाद हर साल इस आयोजन को करने का फैसला लिया गया है। आइये जानते हैं कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड-शो कब से शुरू होगा।

पांच दिन चलेगा उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा मेला

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (मेला) का पहला आयोजन साल-2023 में हुआ था। पहले आयोजन की सफलता के बाद वर्ष-2024 में भी उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रेटर नोएडा में इस मेले का आयोजन किया था। इस वर्ष ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड-शो UPITS-2025 का तीसरा आयोजन किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा शहर में UPITS-2025 का यह आयोजन 25 सितंबर 2025 से शुरू होकर 29 सितंबर 2025 तक पूरे पाँच दिन तक चलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार ग्रेटर नोएडा के इस आयोजन को विश्वस्तरीय बनाने में कोई कमी छोडऩा नहीं चाहती। UPITS-2025 को सफल बनाने के मकसद से ही शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली में बड़ा रोड शो आयोजित किया गया।

दिल्ली में इस आयोजन के लिए हुआ रोड शो

उत्तर प्रदेश को वैश्विक व्यापार मानचित्र पर मजबूत स्थान दिलाने के उद्देश्य से, उत्तर प्रदेश सरकार ने इंडिया एक्सपोज़ीशन मार्ट लिमिटेड के सहयोग से, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 के तीसरे संस्करण के लिए एक प्रभावशाली रोडशो का आयोजन शुक्रवार, 04 जुलाई 2025 को नई दिल्ली में किया गया। यह रोडशो आगामी यूपीआईटीएस 2025 की तैयारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा, जो 25 से 29 सितम्बर 2025 के बीच इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जाएगा। ‘ulitmate sourcing begin here’ थीम पर आधारित यह आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रमुख क्षेत्रों जैसे एमएसएमई, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, हथकरघा और वस्त्र, ओडीओपी, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण, ऑटोमोबाइल, ईवी, नवीकरणीय ऊर्जा और पारंपरिक हस्तशिल्प के निर्यात को गति देने पर केंद्रित है।

 

 

 

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

13 minutes ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

30 minutes ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

13 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

15 hours ago