झारखंड

झारखंड के रामगढ़ में कोयला खदान धंसने से 3 की मौत, कई अब भी मलबे में दबे

रांची। झारखंड के रामगढ़ से कोयला खदान धंसने की घटना सामने आई है। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं। फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताया जा रहा कि कोयला खदान अवैध रूप से चल रहा था। सीसीएल ने इसे बंद कर दिया था लेकिन इसके बाद भी 10 लोग काम कर रहे थे। घटना शुक्रवार रात में हुई।

जानिए पूरा मामला

रामगढ़ के कुजू के महुआ टुंगरी इलाके में अवैध कोयला खदान में काम चल रहा था। इसी दौरान बारिश के कारण कोयला खदान ढह गई। खदान ढहने से इसमें काम कर रहे 10 मजदूरों में से 3 की मौत हो गई। मृतकों की पहचान वकील करमाली, इम्तियाज और निर्मल मुंडा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मशीनें लगाकर मलबा हटाया जा रहा है। मलबा हटाने के बाद अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला जाएगा। मलबा हटाने के लिए कई मशीनें लगाई गई हैं।

अपनों का इंतजार कर रहे लोग

स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में सीसीएल की बंद खदान में अवैध कोयला निकालने का काम किया जा रहा था, इसी दौरान खदान ढह गई और वहां काम कर रहे लोग अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर बड़ी संख्या में जमा हो गए हैं। इस भीड़ में कई ऐसे लोग भी हैं जो अपनों के बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मलबा हटने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि अंदर फंसे लोगों की क्या स्थिति है।

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

28 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

49 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

1 hour ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

3 hours ago