Breaking

दुनिया के नक्शे में जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर भारत ने जताया एतराज़, पाकिस्तान ने फिर उठाया ‘कश्मीर’ राग

Kashmir Issue: जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर कूटनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। भारत ने दुनिया के नए नक्शे में जम्मू-कश्मीर की स्थिति को लेकर आपत्ति जताई थी। अब पाकिस्तान ने भारत के इस रुख को खारिज करते हुए इसे ‘बेबुनियाद’ बताया है।

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की स्थिति को लेकर भारत के दावे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त तथ्यों के उलट हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की एकतरफा कार्रवाई और जम्मू-कश्मीर पर उसका लगातार ‘अवैध कब्जा’ इस क्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विवादित स्थिति को नहीं बदल सकता।

भारत ने कहा- नक्शे में संप्रभु क्षेत्र का सही चित्रण जरूरी

भारत ने दुनिया के नए नक्शे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की स्थिति को लेकर कड़ा एतराज़ जताया है। विदेश मंत्रालय ने रविवार को साफ कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत भारत के पूरे क्षेत्र को देश के आधिकारिक नक्शे के मुताबिक ही दिखाया जाना चाहिए। मंत्रालय ने कहा कि भारत के इलाके को किसी भी तरह से गलत या भ्रामक तरीके से पेश करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। भारत ने दो टूक कहा कि उसकी सीमाएं अटल हैं और इस मामले में किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता।

Sunil Gupta

Recent Posts

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

10 seconds ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

17 minutes ago

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

50 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

53 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

1 hour ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

1 hour ago