State

सत्य निकेतन हादसा: फरार इमारत मालिक हरिराम बंसल भिवाड़ी से गिरफ्तार

नई दिल्ली। ईस्ट दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को हुए इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हादसे के बाद से फरार चल रहे इमारत के मालिक हरिराम बंसल को दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे दिल्ली लेकर आई है, जहां उससे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

इमारत गिरने की घटना के बाद से ही पुलिस हरिराम बंसल की तलाश में जुटी थी। हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने उसके पालम विहार स्थित घर पर भी दबिश दी थी, लेकिन वह वहां मौजूद नहीं मिला था। इसके बाद पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों और करीबियों पर नजर बढ़ा दी थी।

पुलिस को आशंका थी कि हरिराम गिरफ्तारी से बचने के लिए किसी सुरक्षित स्थान पर छिपा हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए जांच टीम ने उसके परिचितों और सहयोगियों से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की।

दिल्ली पुलिस की टीम ने दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी लगातार दबिश दी। कई दिनों की तलाश के बाद पुलिस को हरिराम बंसल के भिवाड़ी में होने की जानकारी मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे वहां से पकड़ लिया गया।

फिलहाल पुलिस हरिराम बंसल से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इमारत गिरने की वजह क्या थी और हादसे से पहले निर्माण या इमारत की स्थिति से जुड़ी कोई लापरवाही हुई थी या नहीं।

Ayush Chaudhary

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

2 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

2 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

3 hours ago