पीएम मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम
मलेशिया में नया कॉन्सुलेट खोलने की घोषणा
PM Modi Malaysia Visit News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की मीटिंग। इसके बाद दोनों नेताओं ने प्रेस वार्ता की। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों को सपोर्ट करने के लिए भारत मलेशिया में नया कॉन्सुलेट जाएगा। उन्होंने कहा "भारत-मलेशिया का रिश्ता खास हैं। हम समुद्री पड़ोसी हैं। सदियों से हमारे लोगों के बीच गहरे और आत्मीय रिश्ते रहे हैं। आज मलेशिया भारतीय मूल की आबादी वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है।" बता दें कि पीएम मोदी को मलेशिया दौरे पर पेरदाना पुत्रा भवन में औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
पीएम मोदी ने कुआलालंपुर में शनिवार को भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मलेशिया में मिला अपनापन भारत-मलेशिया के मजबूत रिश्तों को दिखाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का आभार जताया, जो खुद एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए आए और अपनी कार से उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाए।
इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी मलेशिया में रहने वाले भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। मलेशिया में लगभग 29 लाख भारतीय मूल के लोग रहते हैं, जो दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा भारतीय प्रवासी समुदाय है।
पीएम मोदी की मलेशिया की इस यात्रा से आसियान और भारत के संबंधों को ताकत मिलेगी। बता दें कि मलेशिया ASEAN का एक अहम सदस्य देश है। भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ में ASEAN हमेशा से केंद्रीय भूमिका में रहा है और मलेशिया इस ग्रुप में भारत का एक भरोसेमंद साझेदार है। खास बात यह है कि भारत इस समय ASEAN के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (AITIGA) को अपडेट करने की कोशिश कर रहा है।
ये भी पढ़ें: कुआलालंपुर में PM मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया, कहा- ‘भारत की सफलता, मलेशिया की सफलता है’
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…