Others

रूस से तेल खरीद पर अमेरिकी धमकी को लेकर सांसद ओवैसी ने भारत सरकार को घेरा, कहा- चीन ले सकता है फायदा

Owaisi statement on Russia oil: भारत के रूस से तेल की खरीद को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी पर सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार को घेरा है। साथ ही उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रवाद को लेकर भी सवाल किया। तेलंगाना के करीमनगर में ओवैसी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्या भारत का पेट्रोलियम मंत्री ट्रंप है या हरदीप सिंह पुरी? उन्होंने आगे कहा, "अमेरिका में बैठा एक गोरी चमड़ी वाला इंसान हमें धमकी दे रहा है कि अगर हमने रूस से तेल खरीदा तो वह 25 प्रतिशत टैक्स लगा देगा।"

रूस के सस्ते तेल से चीन फायदा ले सकता है- ओवैसी

सांसद ओवैसी ने कहा कि अमेरिका की टैरिफ धमकी से अगर भारत रूस का तेल खरीदना बंद करता है तो चीन इस सस्ते तेल को खरीद कर अपनी अर्थव्यवस्था को ताकत दे सकता है। बता दें कि हाल के दिनों में भारत की ओर से रूसी तेल की खरीद में कमी देखी गई है, फिर भी भविष्य की नीति को लेकर सरकार की ओर से कोई स्पष्ट संकेत सामने नहीं आया है।

क्या है ट्रप का हालिया आदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश में कहा गया है कि अगर अमेरिका के वाणिज्य सचिव को यह पता चलता है कि भारत ने फिर से रूसी तेल आयात शुरू किया है, तो भारत पर दोबारा 25 प्रतिशत शुल्क और अन्य कदमों पर विचार किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: ‘भारत रूस से तेल की खरीद बंद कर देगा’ अमेरिका के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago