Youth Congress 215 Leaders Suspended: रैली में शामिल होने के लिए नेताओं को हाई-टेक तरीके से हाजिरी दर्ज करानी थी, लेकिन गैरमौजूदगी अब 215 पदाधिकारियों पर भारी पड़ गई है। भारतीय युवा कांग्रेस ने 8 राज्यों के इन पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई INDIA गठबंधन की महारैली में शामिल नहीं होने पर की गई है।
युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने रैली में राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों को शामिल होने के सख्त निर्देश दिए थे। उपस्थिति दर्ज कराने के लिए विशेष मोबाइल ऐप बनाया गया था। इसके जरिए नेताओं को अपनी लाइव लोकेशन, समय और अन्य जरूरी जानकारियां साझा करनी थीं।
निलंबन के आदेश 3 नवंबर को जारी किए गए हैं और ये अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 60 पदाधिकारियों को निलंबित किया गया है। वहीं, गुजरात में 49 पदाधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। इनमें अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, अरावली, गांधीनगर और जूनागढ़ के जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं।
इसके अलावा झारखंड के 32, पश्चिम बंगाल के 26, तेलंगाना के 14, हिमाचल प्रदेश के 13, उत्तर प्रदेश के 11 और हरियाणा के 10 पदाधिकारियों को निलंबित किया गया है। इस तरह कुल 215 पदाधिकारियों पर कार्रवाई हुई है।
ये भी पढ़ें: कोरिया-जापान-ताइवान के बाजार धड़ाम, भारतीय शेयर बाजार में जबर्दस्त उछाल
Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…
Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…
Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…
Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…
Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…