Asian Stock Market Crash: एशियाई शेयर बाजारों में गुरुवार को कारोबार की तस्वीर बिल्कुल अलग नजर आई। दक्षिण कोरिया, जापान और ताइवान के बाजारों में भारी बिकवाली से निवेशकों को झटका लगा, जबकि दक्षिण कोरिया का प्रमुख सूचकांक 6 फीसदी तक टूट गया। दूसरी ओर, भारत समेत कई एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिली। टेक्नोलॉजी कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली और बिकवाली इस गिरावट की बड़ी वजह बनी।
अमेरिकी चुनाव नतीजों और AI निवेश की चिंता से बाजारों में बिकवाली
अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों- हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट में रिपब्लिकन सांसदों का बहुमत आ गया है। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बीच अमेरिका में AI कंपनियों में निवेश को लेकर भी अनिश्चितता बढ़ी है। दरअसल, पिछले एक से डेढ़ साल में दक्षिण कोरिया और ताइवान के शेयर बाजारों में आई तेजी के पीछे AI कंपनियों में भारी निवेश अहम वजह रहा है।
टेक शेयरों में बिकवाली से एशियाई बाजार लुढ़के
दक्षिण कोरिया, ताइवान और जापान के बाजारों में गिरावट का असर MSCI Asia Pacific Index पर भी पड़ा। यह कारोबार के दौरान 2.3 फीसदी तक टूट गया। जापान में सेमीकंडक्टर कंपनियों के शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव दिखा। Kioxia Holdings के शेयर 11 फीसदी से ज्यादा, Advantest के करीब 8 फीसदी और Tokyo Electron के लगभग 6 फीसदी गिर गए।
कोस्पी 6% टूटा, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल
भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे दक्षिण कोरिया का कोस्पी 6.03 फीसदी, ताइवान वेटेड 3.20 फीसदी और जापान का निक्केई 2.13 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा था। चीन के बाजारों में भी गिरावट रही। इसके उलट भारतीय बाजारों में तेजी दिखी। निफ्टी 441 अंक यानी 1.85 फीसदी चढ़कर 24,401 पर पहुंच गया, जबकि सेंसेक्स 1,528 अंक यानी 1.98 फीसदी की बढ़त के साथ 78,832 पर कारोबार कर रहा था।
ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 383 और निफ्टी 149 अंक चढ़कर बंद

