Tuesday, Nov 10

होम = Others = शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 383 और निफ्टी 149 अंक चढ़कर बंद

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 383 और निफ्टी 149 अंक चढ़कर बंद

by | Nov 4, 2026 | Others

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज तेजी का रुख देखने को मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 383 अंक चढ़ा, जबकि निफ्टी में 149 अंकों की तेजी दर्ज की गई। मिडकैप शेयरों में भी उतार-चढ़ाव के बीच मजबूती देखने को मिली।

BHEL के शेयरों में तेजी

आज के कारोबार में मुथूट फाइनेंस सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में रहा। इसके शेयर 7.15 फीसदी चढ़े। हिटाची एनर्जी में 6.67 फीसदी और आइनॉक्स विंड में 6.61 फीसदी की तेजी आई। BHEL के शेयर 6.13 फीसदी और उनो मिंडा के शेयर 6 फीसदी मजबूत हुए। वहीं, दूसरी ओर MCX इंडिया के शेयरों में सबसे ज्यादा 5.51 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। जायडस लाइफ 4.23 फीसदी, मफसिस 2.99 फीसदी, इंफोसिस 2.54 फीसदी और TCS 2.52 फीसदी टूटकर टॉप लूजर्स में शामिल रहे।

सोना-चांदी की कीमतों में उछाल

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी, दोनों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 1.84 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से भी सकारात्मक संकेत मिले। खबर लिखे जाने तक यूरोपीय बाजार में CAC और FTSE बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक S&P 500 भी हरे निशान पर बना हुआ था। इससे वैश्विक बाजारों में मजबूती का संकेत मिला।

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,225 अंक उछला; निफ्टी भी चमका