Stock Market Today: शेयर बाजार में आज निवेशकों के चेहरे खिल उठे। पिछले कारोबारी सत्रों की उठापटक के बाद बाजार ने ऐसी छलांग लगाई कि सेंसेक्स 1,200 अंकों से ज्यादा चढ़ गया। निफ्टी ने भी जोरदार बढ़त दर्ज की। बाजार में आई इस तेजी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है।
मैरिको और एंजल वन के शेयर चमके
आज के कारोबार में मैरिको के शेयरों ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया और 10 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर्स में पहले स्थान पर रहे। एंजल वन के शेयर 7.69 फीसदी और MCX इंडिया के शेयर 7.42 फीसदी चढ़े। इसके अलावा ब्रिटानिया में 6.36 फीसदी और लोढ़ा डेवलपर्स में 5.78 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा गिरावट
दूसरी ओर, पावर ग्रिड कॉर्प के शेयर 3.51 फीसदी गिरकर टॉप लूजर्स में रहे। बायोकॉन में 3.30 फीसदी, नालको में 3.19 फीसदी, सीमेंस एनर्जी में 3.16 फीसदी और GE वेर्नोवा TD में 3.01 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
सोना-चांदी की कीमतों में उछाल
घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी देखने को मिली। 24 कैरेट सोना बढ़कर 1.38 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 1.77 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले संकेत मिले-जुले रहे। यूरोप के CAC और FTSE के साथ अमेरिकी S&P 500 भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।
ये भी पढ़ें: लखनऊ हत्याकांड: श्रद्धा दुबे ने कारोबारी को किया था प्रताड़ित, आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल करने का आरोप

