India slams New York Times: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को 'पाकिस्तानी कश्मीर' बताए जाने पर अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स की कड़ी आलोचना की है। भारत ने इसे भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत बताते हुए कहा कि 'पाकिस्तानी कश्मीर' जैसी कोई चीज नहीं है और पूरा क्षेत्र भारत का अभिन्न अंग है। यह प्रतिक्रिया उस रिपोर्ट के बाद आई, जिसमें अखबार ने पीओके में झड़पों और स्थानीय चुनावों की खबर प्रकाशित करते हुए विवादित शब्दावली का इस्तेमाल किया।
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि हालिया अशांति के दौरान गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हुई। साथ ही, पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग की ओर से हिंसा की स्वतंत्र जांच की मांग का भी उल्लेख किया गया। इस पर भारत ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों पर अवैध कब्जा कर रखा है और अब वहीं के लोगों के खिलाफ हिंसा का सहारा ले रहा है।
भारतीय दूतावास ने द न्यूयॉर्क टाइम्स की शब्दावली को सिरे से खारिज करते हुए कहा, "पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं है, सिर्फ़ 'पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर' (PoK) है।" दूतावास ने दोहराया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहे हैं, हैं और हमेशा रहेंगे।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…