Breaking

कांवड़ यात्रा आज से शुरू, कांवड़ियों के लिए 8 मार्ग तय; शहर में बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम

Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा गुरुवार से शुरू हो रही है। यात्रा को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। इस साल भी लाखों कांवड़िए दिल्ली के रास्ते हरियाणा और राजस्थान जाएंगे। उनकी सुरक्षित आवाजाही के लिए आठ निर्धारित रूट बनाए गए हैं। वहीं, इन मार्गों पर 300 से अधिक संवेदनशील ट्रैफिक पॉइंट्स चिन्हित किए गए हैं, जहां 1,800 से ज्यादा ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

  • 31 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू
  • 9-11 अगस्त सबसे ज्यादा भीड़ की संभावना
  • कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू होगा
  • 7 बॉर्डर से होगी कांवड़ियों की एंट्री
  • 8 तय रूटों से गुजरेंगे श्रद्धालु
  • दिल्ली में 308 कांवड़ शिविर तैयार
  • 1,800 से ज्यादा ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात
  • 300 से अधिक संवेदनशील पॉइंट्स पर निगरानी

कांवड़ियों के लिए 8 विशेष रूट तय

कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 8 विशेष रूट निर्धारित किए हैं। हरियाणा और राजस्थान जाने वाले श्रद्धालु मुख्य रूप से एनएच-48 (रजोकरी बॉर्डर) के रास्ते आगे बढ़ेंगे। वहीं, अप्सरा और भोपुरा बॉर्डर से आने वाले कांवड़ियों के लिए भी अलग-अलग मार्ग तय किए गए हैं, ताकि यात्रा के दौरान ट्रैफिक सुचारु बना रहे।

हरियाणा जाने वाले कांवड़ियों का रुट

  • भोपुरा बॉर्डर से सिंघु बॉर्डर होकर हरियाणा का रूट
  • मुकरबा चौक-पीरागढ़ी-टिकरी बॉर्डर भी तय मार्ग
  • गाजीपुर-बदरपुर रूट से हरियाणा जाएंगे कांवड़िए
  • कालिंदी कुंज से मथुरा रोड-बदरपुर मार्ग तय
  • एमबी रोड होकर भी हरियाणा पहुंच सकेंगे श्रद्धालु
  • न्यू रोहतक रोड से टिकरी बॉर्डर का भी रूट तय

Sunil Gupta

Recent Posts

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

18 minutes ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

45 minutes ago

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

1 hour ago

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

2 hours ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

3 hours ago