Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा गुरुवार से शुरू हो रही है। यात्रा को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। इस साल भी लाखों कांवड़िए दिल्ली के रास्ते हरियाणा और राजस्थान जाएंगे। उनकी सुरक्षित आवाजाही के लिए आठ निर्धारित रूट बनाए गए हैं। वहीं, इन मार्गों पर 300 से अधिक संवेदनशील ट्रैफिक पॉइंट्स चिन्हित किए गए हैं, जहां 1,800 से ज्यादा ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
- 31 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू
- 9-11 अगस्त सबसे ज्यादा भीड़ की संभावना
- कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू होगा
- 7 बॉर्डर से होगी कांवड़ियों की एंट्री
- 8 तय रूटों से गुजरेंगे श्रद्धालु
- दिल्ली में 308 कांवड़ शिविर तैयार
- 1,800 से ज्यादा ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात
- 300 से अधिक संवेदनशील पॉइंट्स पर निगरानी
कांवड़ियों के लिए 8 विशेष रूट तय
कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 8 विशेष रूट निर्धारित किए हैं। हरियाणा और राजस्थान जाने वाले श्रद्धालु मुख्य रूप से एनएच-48 (रजोकरी बॉर्डर) के रास्ते आगे बढ़ेंगे। वहीं, अप्सरा और भोपुरा बॉर्डर से आने वाले कांवड़ियों के लिए भी अलग-अलग मार्ग तय किए गए हैं, ताकि यात्रा के दौरान ट्रैफिक सुचारु बना रहे।
हरियाणा जाने वाले कांवड़ियों का रुट
- भोपुरा बॉर्डर से सिंघु बॉर्डर होकर हरियाणा का रूट
- मुकरबा चौक-पीरागढ़ी-टिकरी बॉर्डर भी तय मार्ग
- गाजीपुर-बदरपुर रूट से हरियाणा जाएंगे कांवड़िए
- कालिंदी कुंज से मथुरा रोड-बदरपुर मार्ग तय
- एमबी रोड होकर भी हरियाणा पहुंच सकेंगे श्रद्धालु
- न्यू रोहतक रोड से टिकरी बॉर्डर का भी रूट तय

