अंतर्राष्ट्रीय संबंध

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत ने रिकॉर्ड रूसी तेल खरीदा, जून में आयात 34% बढ़ा: CREA रिपोर्ट

CREA Report: अमेरिका-ईरान युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) बंद होने से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि, भारत ने तेल आयात के स्रोतों में विविधता लाने की रणनीति के तहत रूस से खरीद जारी रखी, जिसका असर जून के आंकड़ों में साफ दिखाई दिया।

जून में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा आयात

सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के कुल तेल निर्यात राजस्व में गिरावट के बावजूद भारत का रूसी कच्चे तेल का आयात जून में मई के मुकाबले 34% बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने जून में 4.5 अरब यूरो का रूसी कच्चा तेल खरीदा, जो उसके 5.5 अरब यूरो के कुल रूसी जीवाश्म ईंधन आयात का 83% था। इसके साथ भारत, चीन के बाद रूस से ईंधन खरीदने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश रहा। जून में चीन ने 7.3 अरब यूरो मूल्य का रूसी ईंधन खरीदा।

रिफाइनरियों को बढ़ी सप्लाई

भारत के कुल कच्चे तेल आयात में महीने-दर-महीने 5.4% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। CREA के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज की जामनगर रिफाइनरी को रूसी आपूर्ति 150%, इंडियन ऑयल कॉर्प (IOCL) की पारादीप रिफाइनरी को 126%, BPCL की कोच्चि रिफाइनरी को 82% और नायरा एनर्जी की वडीनार रिफाइनरी को 45% अधिक सप्लाई मिली।

रूस का तेल, फिर प्रतिबंध लगाने वाले देशों को निर्यात

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत, तुर्की, ब्रुनेई और जॉर्जिया की रिफाइनरियों ने रूसी कच्चे तेल से बने उत्पादों का निर्यात जून में यूरोपीय संघ, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले देशों को भी किया। इन देशों को कुल 814 मिलियन यूरो मूल्य के पेट्रोलियम उत्पाद भेजे गए।

अमेरिका को निर्यात में भारत की जामनगर रिफाइनरी, तुर्की की STAR रिफाइनरी और तुप्रास इजमित रिफाइनरी प्रमुख रहीं। CREA के अनुसार, पिछले तीन महीनों में तुप्रास इजमित रिफाइनरी के कच्चे तेल का 60% और जामनगर रिफाइनरी के कच्चे तेल का 27% रूस से आया था, जिनसे तैयार उत्पाद बाद में अमेरिका को निर्यात किए गए।

ये भी पढ़े: गुजरात के अमरेली में गांव की गलियों तक पहुंचे शेर और 3 शावक, VIDEO से ग्रामीणों में दहशत

Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago