Gir Lions Village: गुजरात के अमरेली जिले के धारी तालुका के हुडली गांव में बारिश थमने के बाद शेरों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। शिकार की तलाश में एक शेरनी अपने तीन शावकों के साथ गांव की गलियों तक पहुंच गई। चारों शेर काफी देर तक बेखौफ होकर आबादी वाले इलाके में घूमते रहे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सुरक्षित दूरी से उनका वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में शेरनी और उसके तीनों शावक गांव की गलियों में आराम से घूमते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान किसी ग्रामीण या पालतू पशु पर हमले की कोई घटना सामने नहीं आई। ग्रामीण सतर्कता बरतते हुए अपने घरों के अंदर ही रहे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, धारी-गीर क्षेत्र में हाल के वर्षों में शेरों की संख्या बढ़ी है। खासकर बारिश के मौसम में जंगल में शिकार की गतिविधियां बदलने के कारण शेर भोजन की तलाश में गांवों तक पहुंच जाते हैं। आसपास के इलाकों में ऐसी घटनाएं अब पहले की तुलना में अधिक देखने को मिल रही हैं।
धारी-गीर पूर्व के डीसीएफ विकास यादव ने बताया कि गिर के जंगल और आसपास के राजस्व क्षेत्रों में शेरों की बढ़ती संख्या के चलते ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीमें 24 घंटे गश्त और निगरानी कर रही हैं ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोका जा सके।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि शेर दिखाई देने पर उन्हें घेरने, उकसाने या उनके पास जाने की कोशिश न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि लोगों और वन्यजीवों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
ये भी पढ़े: सौरव जोशी ने घटते माइलेज के लिए इथेनॉल पेट्रोल को ठहराया जिम्मेदार, मर्सिडीज और सरकार के दावे अलग
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…