Nepal Flood Relief: नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव का काम जारी है। इस मुश्किल वक्त में भारत लगातार नेपाल की मदद कर रहा है। इसी कड़ी में भारत की ओर से राहत सामग्री की पांचवीं खेप नेपाल के लिए रवाना की गई है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बताया कि भारत का पांचवां विमान नेपाल के लिए रवाना हो गया है। इसमें खास उपकरणों से लैस 11 सदस्यों की बचाव टीम और 5.5 टन जरूरी दवाएं भेजी गई हैं। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। अब तक एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है, जबकि 4 हजार से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं।
नेपाल पुलिस के मुताबिक, बाढ़ और तबाही के बाद बरामद हो रहे शवों की संख्या को देखते हुए मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। चितवन जिले में सबसे ज्यादा शव बरामद किए गए हैं। शवों की हालत खराब होने के चलते उनकी पहचान में भी दिक्कत आ रही है और कई शवों को सामूहिक रूप से दफनाया जा रहा है।
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…