व्यापार

सोना फिर नरम, चांदी भी फिसली! 22 कैरेट का भाव ₹1,41,390 पर आया

Gold Price Today: सोने के दाम में गिरावट का सिलसिला जारी है। 2 सितंबर की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,54,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि मुंबई और कोलकाता में भाव 1,54,080 रुपये दर्ज किया गया। अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच महंगाई की चिंता बढ़ रही है, जिसका असर सोने की कीमतों पर भी दिख रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, सोना खरीदने से बचें।

वैश्विक बाजार में सोने की बिकवाली तेज

वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है और निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं। पिछले सप्ताह जैक्सन होल संगोष्ठी में फेडरल रिजर्व के प्रमुख केविन वॉर्श के सख्त रुख वाले भाषण के बाद ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना बढ़ी है। इससे सोने जैसी गैर-ब्याज वाली संपत्ति की मांग पर असर पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना फिलहाल 4,368.58 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

चांदी के दाम में भी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। 2 सितंबर की सुबह चांदी 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानी स्पॉट सिल्वर की कीमत 64.68 डॉलर प्रति औंस है। घरेलू बाजार में सोने-चांदी के भाव सिर्फ स्थानीय मांग और आपूर्ति से ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख और दूसरे ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होते हैं।

Sunil Gupta

Recent Posts

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

47 minutes ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

1 hour ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

3 hours ago