Will the picture of Team India change in the third T20
IND VS SA T20I: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। कटक और चंडीगढ़ के बाद मुकाबला धर्मशाला के खूबसूरत HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां 10 साल बाद दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है, ऐसे में रविवार, 14 दिसंबर को होने वाला तीसरा टी20 दोनों टीमों के लिए बेहद अहम बन गया है।
टीम इंडिया की सबसे बड़ी चिंता बल्लेबाजी है। शुरुआती दोनों मैचों में टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा। खासतौर पर उपकप्तान शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म सवालों के घेरे में है। इस सीरीज में सूर्या सिर्फ 17 रन और गिल महज 4 रन बना सके हैं। कप्तान को बाहर करना संभव नहीं, लेकिन क्या गिल को ड्रॉप किया जाएगा? कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट के भरोसे को देखते हुए उम्मीद है कि गिल को आखिरी मौका मिल सकता है।
गेंदबाजी में भी बदलाव के संकेत हैं। दूसरे टी20 में अर्शदीप सिंह काफी महंगे साबित हुए, जहां उन्होंने 9 वाइड फेंकी और 54 रन लुटाए। ऐसे में उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को मौका मिल सकता है। धर्मशाला का मैदान भारत के लिए भावनात्मक भी है। 2015 में इसी मैदान पर साउथ अफ्रीका ने भारत को हराया था। अब टीम इंडिया के पास 10 साल पुराना हिसाब बराबर करने का सुनहरा मौका है।
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
ये भी पढ़े: महंगाई की मार या भरोसे की जीत? ट्रंप समर्थक बोले- आज दर्द है, कल राहत मिलेगी
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…