दिल्ली/NCR

दिल्ली बनी गैस चैंबर, AQI 500 के करीब, GRAP-4 लागू, स्कूल हाइब्रिड और दफ्तरों में WFH का आदेश

Delhi-NCR AQI: राजधानी दिल्ली और NCR में वायु प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। रविवार सुबह घने स्मॉग और कोहरे की परत छाई रही, जिससे सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई। वाहन हेडलाइट जलाकर रेंगते नजर आए, वहीं एयरपोर्ट पर भी विजिबिलिटी प्रभावित हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली का औसत AQI 462 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। आनंद विहार, रोहिणी, जहांगीरपुरी, विवेक विहार और बवाना जैसे इलाकों में AQI 490 से ऊपर रिकॉर्ड हुआ। दिल्ली के सभी 40 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा ‘रेड जोन’ में बनी हुई है।

GRAP-3 और GRAP-4 लागू

स्थिति बिगड़ने पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने पहले GRAP-3 और फिर उसी दिन GRAP-4 लागू कर दिया। अब दिल्ली-NCR में केवल BS-6, CNG और इलेक्ट्रिक वाहनों को ही अनुमति मिलेगी। BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल कारों पर प्रतिबंध रहेगा। निर्माण कार्य, ईंट भट्ठे, स्टोन क्रशर और हॉट मिक्स प्लांट बंद रहेंगे। गैर-जरूरी ट्रकों और बाहरी हल्के वाणिज्यिक वाहनों की एंट्री पर भी रोक लगा दी गई है। प्रदूषण के चलते सरकारी और निजी दफ्तरों में 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का निर्देश दिया गया है। वहीं स्कूलों में कक्षा 9वीं तक और 11वीं की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में होगी।

CM रेखा का सख्त एक्शन

इस बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रदूषण से निपटने के लिए विशेष अधिकारों वाली एक एक्सपर्ट कमेटी बनाने की घोषणा की है, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी, IIT विशेषज्ञ और पर्यावरण वैज्ञानिक शामिल होंगे। सरकार ने साफ किया है कि प्रदूषण को “इमरजेंसी मिशन” मानकर किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़े: धर्मशाला में बड़ा दांव, गिल-अर्शदीप पर संकट, तीसरे टी20 में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर?

Shagun Chaurasia

Recent Posts

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

7 minutes ago

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

31 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

1 hour ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

1 hour ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

3 hours ago