India Uzbekistan: भारत और उज्बेकिस्तान ने अपने रणनीतिक रिश्तों को नई मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री सैदोव बख्तियार ओडिलोविच के बीच हुई बैठक में द्विपक्षीय सहयोग, व्यापार, कनेक्टिविटी और आतंकवाद के खिलाफ साझा रणनीति पर चर्चा हुई। जयशंकर ने कहा कि उज्बेकिस्तान भारत के विस्तारित पड़ोस का अहम साझेदार है और दोनों देशों के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक रिश्ते भविष्य में सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान के बीच सहयोग को नई दिशा देने के लिए भारत-उज्बेकिस्तान संसदीय मैत्री समूह का गठन किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के जनप्रतिनिधियों के बीच नियमित संवाद से द्विपक्षीय संबंध और अधिक मजबूत होंगे।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत, आतंकवाद के हर रूप के खिलाफ उज्बेकिस्तान के सख्त रुख की सराहना करता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने आतंकवाद को पनाह देने वाली गतिविधियों और सीमा पार आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। जयशंकर ने ब्रिक्स में उज्बेकिस्तान के सहयोग की सराहना की और 2027-2029 के लिए गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) की अध्यक्षता के लिए भारत का समर्थन भी दोहराया।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…