India vs New Zealand 3rd T20I
India vs New Zealand 3rd T20I: गुवाहाटी में टीम इंडिया ने ऐसा तूफान मचाया कि न्यूजीलैंड संभल ही नहीं पाया। टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने वापसी करते ही कहर बरपाया और 3 विकेट लेकर कीवी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 153 रन ही बना सकी। जवाब में अभिषेक शर्मा ने मैदान को अपना अखाड़ा बना दिया। महज 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए उन्होंने भारत को सिर्फ 11 ओवर यानी 60 गेंदों में जीत दिला दी। भारत ने 8 विकेट से मुकाबला जीतकर 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त के साथ ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
टॉस भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता और बिना देर किए पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। यानी एक बार फिर टीम इंडिया लक्ष्य का पीछा करती नजर आएगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारतीय गेंदबाज शुरुआत में दबाव बना पाते हैं या कीवी बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करेंगे।
गुवाहाटी का रिकॉर्ड भारत के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है। यहां टीम इंडिया ने अब तक चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जिसमें सिर्फ एक में जीत मिली है, दो में हार और एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने 222 रन बनाने के बावजूद मैच गंवा दिया था, जिससे यह मैदान अब भी भारतीय टीम के लिए परीक्षा बना हुआ है।
इस मुकाबले में भारत ने मजबूत स्क्वॉड उतारा है, जिसमें सूर्यकुमार यादव की कप्तानी, हार्दिक पंड्या का ऑलराउंड अनुभव और बुमराह की वापसी से गेंदबाजी को धार मिली है। वहीं न्यूजीलैंड के पास मिचेल सैंटनर, डेवोन कॉनवे और ग्लेन फिलिप्स जैसे मैच विनर मौजूद हैं, जो किसी भी पल मैच का रुख पलट सकते हैं। अब सवाल सिर्फ इतना है, क्या भारत गुवाहाटी की चुनौती पार कर सीरीज पर कब्जा जमाएगा या न्यूजीलैंड वापसी की नई कहानी लिखेगा? जवाब आने वाले ओवरों में मिलेगा।
ये भी पढ़ें: हिन्दू संगठन ने रेस्टोरेंट पर मारा छापा, हड़बड़ाहट में प्रेमी जोड़े ने पिज्जा शॉप की दूसरी मंजिल से लगाई छलांग
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…