क्रिकेट

भारत ने टॉस जीतकर पहले चुनी गेंदबाजी, हर्षित-आर्शदीप की जोड़ी ने साउथ अफ्रीका को किया हैरान

India VS South Africa 3rd T20I: धर्मशाला में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। सीरीज 1-1 की बराबरी पर है, पहला मैच भारत ने जीता था जबकि दूसरा मैच मेहमान टीम ने अपने नाम किया था। इस निर्णायक मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

बेहद निराशाजनक शुरुआत

साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। पहले ही ओवर में आर्शदीप सिंह ने रीजा हेंड्रिक्स का विकेट झटका, जिन्होंने बिना खाता खोले पवेलियन लौटना पड़ा। इसके तुरंत बाद हर्षित राणा ने क्विंटन डिकॉक को आउट कर टीम पर दबाव बढ़ाया। चौथे ओवर में हर्षित राणा ने एक और सफलता पाई और 10 रन के भीतर ही साउथ अफ्रीका के तीन विकेट गिर गए।

टीम इंडिया में क्या है बदलाव

इस मैच के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं। अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह की जगह हर्षित राणा और कुलदीप यादव को मौका मिला। कप्तान सूर्यकुमार ने बताया कि अक्षर बीमार हैं और बुमराह निजी कारणों से बाहर हैं, लेकिन बाकी मैचों में उपलब्ध रहेंगे। भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, आर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन:

रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्किया, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन।

गिल पर सबसे ज्यादा दबाव

इस मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल पर रहेंगी। दोनों का इस साल टी20 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और गिल पर सबसे ज्यादा दबाव है। यदि वे इस मैच में फ्लॉप होते हैं, तो उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह खतरे में पड़ सकती है। ध्यान रखने वाली बात है की धर्मशाला की ताजगी और भीड़ का माहौल, इस मुकाबले को और रोमांचक बना रहा है।

ये भी पढ़े: हैंडशेक नहीं, नजरें भी नहीं… U19 एशिया कप में भारत-पाक मैच से पहले फिर दिखी सख्ती

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago