मनोरंजन

धुरंधर 2 की तैयारी शुरू! माधवन ने बताया पहला पार्ट बस ट्रेलर था, रणवीर का किरदार होगा धमाका

R Madhavan On Dhurandhar 2: फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है और अब सभी की नजरें अगले साल मार्च में रिलीज होने वाले इसके दूसरे पार्ट पर टिकी हैं। आर माधवन, जो फिल्म में इंटेलिजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर अजय सान्याल का किरदार निभा रहे हैं, ने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया कि पहले पार्ट में जो कहानी दिखाई गई, वह केवल ट्रेलर जैसा था। उन्होंने कहा, “असल मजा तो पार्ट 2 में देखने को मिलेगा। मेरा किरदार भी इसमें बड़ा होगा और रणवीर सिंह का किरदार और भी दमदार नजर आएगा।”

माधवन ने दूसरे पार्ट के प्लॉट के बारे में खुलासा करने से इनकार किया, लेकिन रणवीर के किरदार को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी। उनका कहना था, “पहला पार्ट बस ट्रेलर था, अब आप रणवीर को देखने का इंतजार करें।”

बॉक्स ऑफिस पर टूटा रिकॉर्ड

फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिया। निर्देशन, लेखन और प्रोडक्शन आदित्य धर ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे दिग्गज कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय किया। विशेष रूप से अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत के किरदार में दमदार प्रदर्शन किया। बॉक्स ऑफिस की कमाई की बात करें तो फिल्म पर 280 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन वर्ल्डवाइड बिज़नेस 445 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 300 करोड़ रुपये के पार हो चुकी है।

धुरंधर 2 को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अपने चरम पर है, और माधवन के बयान ने उम्मीदें और भी बढ़ा दी हैं कि अगला पार्ट पहले से भी बड़ा धमाका साबित होगा।

ये भी पढ़े: राजनीति से आगे साधना पर तंज? CM रेखा गुप्ता की पोस्ट पर केजरीवाल का तीखा पलटवार

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago