लद्दाख

लद्दाख के न्योमा में IL-76MD की लैंडिंग, दुनिया में पहली बार बना ऐसा रिकॉर्ड

IL-76MD Landing in Ladakh: लद्दाख की ऊंची पहाड़ियों में भारतीय वायु सेना ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने दुनिया का ध्यान खींचा है। वायु सेना के IL-76MD परिवहन विमान ने 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्योमा हवाई अड्डे पर सफल लैंडिंग की। इसके साथ ही विमान ने दुनिया में इतनी ऊंचाई पर पहली बार उतरने का रिकॉर्ड बना दिया।

रणनीतिक क्षमता को मिलेगी मजबूती

भारतीय वायु सेना ने इस उपलब्धि को विमानन इतिहास में एक नया मील का पत्थर बताया है। वायु सेना के मुताबिक, IL-76MD की इतनी ऊंचाई पर सफल लैंडिंग विमान की बेहतरीन क्षमता का प्रदर्शन है। इस अभियान को सफल बनाने में विमान के चालक दल के असाधारण कौशल, सटीकता और पेशेवर दक्षता की अहम भूमिका रही। वायु सेना ने कहा कि इस उपलब्धि से भारत की रणनीतिक एयरलिफ्ट क्षमता और मजबूत होगी।

LAC के करीब होने से अहम है न्योमा एयरपोर्ट

लद्दाख में स्थित न्योमा हवाई अड्डा वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के नजदीक होने के कारण रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। समुद्र तल से 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित होने के चलते यहां विमान संचालन आसान नहीं है। इतनी ऊंचाई पर हवा का घनत्व कम हो जाता है, जिससे विमान के पंखों को मिलने वाला लिफ्ट और इंजन का प्रदर्शन प्रभावित होता है। यही वजह है कि यहां टेक-ऑफ और लैंडिंग दोनों चुनौतीपूर्ण माने जाते हैं।

क्या है IL-76MD विमान की खासियत?

IL-76MD रूसी मूल का चार इंजन वाला भारी परिवहन विमान है। भारतीय वायु सेना इसका इस्तेमाल सैनिकों, सैन्य उपकरणों और अन्य जरूरी सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए करती है। भारी वजन उठाने और लंबी दूरी तक उड़ान भरने की क्षमता इसे सैन्य अभियानों के लिहाज से महत्वपूर्ण बनाती है।

ये भी पढ़ें: ट्रंप की हत्या करने का आदेश देती थीं आवाजें’, व्हाइट हाउस के पास हथियारों के साथ वेनेजुएला का युवक गिरफ्तार

Sunil Gupta

View Comments

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

14 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

15 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

16 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

16 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

16 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

17 hours ago