जॉब एंड एजुकेशन

Indian Air Force Recruitment 2025: एयरफोर्स में 11 जुलाई से आवेदन कर सकेंगे अग्निवीर, जानें पूरा प्रोसेस

Indian Air Force Recruitment 2025: भारतीय वायुसेना में शामिल होने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी की है। 11 जुलाई से इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और परीक्षा 25 सितंबर को है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एज लिमिट

इस भर्ती में वे ही युवा भाग ले सकते हैं जिनकी आयु 1 जनवरी 2005 से 1 जनवरी 2008 के बीच हो। यानी आवेदक की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम 21 वर्ष होनी चाहिए। कुछ श्रेणियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो तीन तरह के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जिन्होंने 12वीं में फिजिक्स, मैथ्स और इंग्लिश विषयों में कम से कम 50 फीसदी अंक प्राप्त किए हों। इसके अलावा जिन्होंने मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस आदि ट्रेड में तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा किया हो और उसमें 50 फीसदी अंक हों। जिन्होंने दो साल का वोकेशनल कोर्स किया हो जिसमें फिजिक्स और मैथ्स शामिल हों और साथ ही इंग्लिश में 50 फीसदी अंक हों।

परीक्षा प्रक्रिया

अग्निवीर वायु की भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा ली जाएगी। उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST/PET), दस्तावेज सत्यापन और फिर मेडिकल जांच होगी। इन सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

 

 

गुजरात में उपचुनाव की जीत का जश्न मना रही AAP को बड़ा झटका, बोटाद विधायक का इस्तीफा

आतंक पर होशियार बन रहा था चीन-पाक, राजनाथ सिंह ने SCO जॉइंट स्टेटमेंट पर साइन करने से किया इंकार

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago