देश

‘मृत अर्थव्यवस्था’ पर राहुल गांधी के बयान से सहयोगी दल असहमत! कह दी बड़ी बात

Indian Economy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था को मृत कहने के बाद अब इंडी अलायंस में ही विवाद छिड़ गया है। ट्रंप के बयान का जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने समर्थन किया था तो अब वहीं महागठबंधन की साथी शिवसेना उद्धव गुट की सांसद प्रियंका गांधी ने ट्रंप के बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और इसे मृत कहना केवल ट्रंप का अहंकार या उनकी अज्ञानता की स्थिति को उजागर करता है।

ट्रंप के बयान को बताया अज्ञानता

दरअसल, शिवसेना उद्धव गुट की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को उनकी अज्ञानता और अंहकार बताया। प्रियंका चतुर्वेदी की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25 फीसदी टैरिफ और जुर्माना लगाने की घोषणा और भारत तथा रूस को मृत अर्थव्यवस्था कहने के बाद आई है।

अर्थव्यवस्था को जानने के लिए आंकड़े उपलब्ध

सोशल मीडिया (x)पर एक पोस्ट में कहा, “यह कहने की जरूरत नहीं है कि भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। यह जानने के लिए पर्याप्त वैध आंकड़े उपलब्ध हैं। फिर भी इसे मृत कहना केवल अहंकार या अज्ञानता की स्थिति को दर्शाता है। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद!”

भारत-रूस के संबंधों पर ट्रंप का हमला

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और रूस के संबंधों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों देश मिलकर अपनी मृत अर्थव्यवस्थाओं को नीचे गिरा सकते हैं। नई दिल्ली और मॉस्को की उनकी यह ताजा आलोचना भारत पर 25 फीसदी टैरिफ और रूस के साथ व्यापार करने पर जुर्माना लगाने की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद आई है।

‘भारत के टैरिफ बहुत ज्यादा हैं’

ट्रंप ने अपनी टिप्पणी में कहा, “मुझे परवाह नहीं कि भारत रूस के साथ क्या करता है। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो मिलकर अपनी मृत अर्थव्यवस्थाओं (Indian Economy) को नीचे गिरा सकते हैं।” ट्रंप ने आगे कहा, “हमने भारत के साथ बहुत कम व्यापार किया है, उनके टैरिफ बहुत ज़्यादा हैं, दुनिया में सबसे ज़्यादा।”

यह भी पढ़ें: अब 15 अगस्त से नहीं शुरू होगी पटना मेट्रो? नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने बताई वजह

वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर ट्रंप की टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को छोड़कर सभी जानते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था मृत है। उन्होंने केंद्र सरकार पर देश की आर्थिक, रक्षा और विदेश नीतियों को बर्बाद करने का आरोप भी लगाया। संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौता होगा और ट्रंप इसे परिभाषित करेंगे, जबकि मोदी वही करेंगे जो अमेरिकी राष्ट्रपति उन्हें करने के लिए कहेंगे।

यह भी देखें: Weather Update: सैलाब ही सैलाब! आसमान से आफत, ज़मीन पर तबाही, बारिश का कहर | Weather News | Top News

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago