उत्तर प्रदेश

हुक्का पीते हुए रील बनाना पड़ा भारी, वीडियो देख एसपी ने सिपाही को किया निलंबित

Viral News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में तैनात एक सिपाही का सोशल मीडिया पर हुक्का पीते वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सिपाही जाति को लेकर रौब भी झाड़ता दिख रहा है। जैसे ही मामला संज्ञान में आया तो एसपी राजेश कुमार ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया। साथ ही सीओ कौशांबी जेपी पांडेय को मामले की जांच सौंप दी।

लंबे समय से कोतवाली में है तैनात

दरअसल, सिपाही संदीप जाट की लंबे समय से जिले की सैनी कोतवाली में तैनाती है। अब उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हुक्का पीते नजर आ रहा है। वीडियो में सिपाही ने जातिवाद को लेकर टैग भी लगाया है। सिपाही के वीडियो पर कई लोगों ने ऐतराज जताते हुए टिप्पणी भी की। ऐसे में कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे। पुलिस कार्यालय की ओर से बताया गया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने सिपाही संदीप जाट को निलंबित कर दिया है।

सीओ कौशांबी को सौंपी गई जांच

वहीं, सीओ कौशांबी को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट (Viral News) आने के बाद सिपाही के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा सकती है। वहीं जैसे ही सिपाही को निलंबित किए जाने की खबर फैली तो पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। खासकर रील बनाने वाले पुलिसकर्मी अपनी पोस्ट को डिलीट करने में जुट गए।

यह भी पढ़ें: ‘मृत अर्थव्यवस्था’ पर राहुल गांधी के बयान से सहयोगी दल असहमत! कह दी बड़ी बात

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें बताया गया कि यह वीडियो सैनी कोतवाली में तैनात सिपाही संदीप जाट का है। वीडियो में सिपाही हुक्का पी रहे हैं, इसमें गाना भी लगाया गया है। रील को लेकर आदेश है कि कोई भी पुलिसकर्मी दिल बनाकर सोशल मीडिया पर नहीं डालेगा। इसके बाद भी रील वायरल हुई। मामले को संज्ञान में लेकर संदीप जाट को तत्काल निलंबित कर उसके खिलाफ जांच बैठा दी गई है।

यह भी देखें: Trump Tariff On India: भारत-अमेरिका Trade वॉर तेज, Tariff से गारमेंट इंडस्ट्री में हलचल

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

10 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

11 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

12 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

13 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

13 hours ago