बिहार चुनाव

अब 15 अगस्त से नहीं शुरू होगी पटना मेट्रो? नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने बताई वजह

Patna Metro: पटना में मेट्रो रेल सेवा शुरू होने की तारीख को आगे बढ़ाया जा सकता है। पहले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटना मेट्रो शुरू करने की बात कही जा रही थी। मगर अब मंत्री से लेकर अफसर तक इस तारीख को लेकर संशय में हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पटना मेट्रो के उद्घाटन की तारीख को आगे बढ़ाया जा सकता है। साथ ही नई संभावित तारीख 23 अगस्त बताई जा रही है।

नगर विकास मंत्री ने भी दिए संकेत

राज्य के नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने भी इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि अभी तक 15 अगस्त को पटना मेट्रो के उद्घाटन की तैयारी की जा रही है। लेकिन 23 अगस्त भी प्रस्तावित तारीख है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कब समय मिलता है वो इस पर निर्भर करेगा। उन्होंने आगे कहा कि पटना मेट्रो के शुरुआती कॉरिडोर पर ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। जो कि लगभग 32 किलोमीटर लंबा है। इसे पूरा शुरू होने में बहुत समय लगेगा। जैसे-जैसे नए स्टेशन तैयार होते जाएंगे, वैसे-वैसे वहां मेट्रो चालू कर दी जाएगी।

अंतिम रूप देने में लग रहा है समय

एक न्यूज चैनल ने पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (Patna Metro) के अधिकारियों के हवाले से बताया कि तकनीकी और परिचालन संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप देने में थोड़ा समय लग रहा है। इस वजह से पटना मेट्रो के उद्घाटन की तारीख को आगे बढ़ाया जा रहा है। इतना ही नहीं, यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो प्रशासन सभी पहलुओं को बारीकी से जांच रहा है। इसलिए 15 अगस्त की बजाय 23 अगस्त को पटना मेट्रो की शुरुआत की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: जबरदस्ती मोबाइल नंबर मांग रहा था युवक, विरोध करने पर महिला की गोली मारकर हत्या

बता दें कि पटना मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर संचालन शुरू करने को लेकर महाराष्ट्र के पुणे से ट्रेन का एक रैक बीते 20 जुलाई को बिहार पहुंचा था। जिसके बाद तकनीकी टीम ने जांच करने के बाद ट्रायल रन शुरू कर दिया है। हालांकि, बारिश की वजह से ट्रायल प्रभावित हो रहा है। फिर भी यह ट्रायल सुबह और शाम किया जा रहा है। अभी बैट्री से संचालित छोटे इंजन से मेट्रो ट्रेन का ट्रायल हो रहा है। जल्द ही इसे बिजली लाइन के सहारे चलाया जाएगा। जिसके बाद ही मेट्रो का असल ट्रायल हो पाएगा।

यह भी देखें: Malegaon ​Blast Case: प्रज्ञा ठाकुर और कर्नल पुरोहित को मिला न्याय? कोर्ट के फैसले से हड़कंप

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

4 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

8 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

42 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago