बिहार चुनाव

जबरदस्ती मोबाइल नंबर मांग रहा था युवक, विरोध करने पर महिला की गोली मारकर हत्या

Bihar Crime: बिहार के भागलपुर जिले में एक महिला की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी पंचायत के बालू टोला में जान गंवाने वाली महिला की पहचान 26 वर्षीय मोनी देवी के रूप में हुई है। महिला दो बच्चों की मां थी और पति की पहले ही मौत हो चुकी है। हत्या का आरोप गांव के ही रहने वाले मनचले युवक प्रकाश मंडल पर है। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपी को मोनी देवी के परिजन ने पकड़ कर उसका हथियार छीन लिया लेकिन आरोपी को उसके परिवार वाले छुड़ाने में कामयाब हो गए।

देसी कट्टे से महिला को मारी गोली

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गांव के प्रकाश मंडल ने मोना देवी की देसी कट्टे से गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। साथ ही आक्रोशित लोग आरोपी को भगाने वालों से मारपीट करने को उतारू हो गए। सूचना मिलते ही गोपालपुर (Bihar Crime) पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पति की कोरोना काल में हो चुकी है मौत

जानकारी के मुताबिक, महिला के पति की कोरोना काल में ही मौत हो गई थी। उसकी एक सात साल की बेटी नूतन कुमारी और पांच साल का बेटा रौनक कुमार है। महिला का बेटा अपने ननिहाल मधेपुरा में रहता है। मृतका के ससुर की भी मौत हो चुकी है। मोना देवी जीविका के लिए घर पर ही छोटी-मोटी दुकान चलाकर अपनी सास और बच्चों की परवरिश कर रही थी। उसकी मौत के बाद अब परिवार भी बेसहारा हो गया है।

यह भी पढ़ें: मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में NIA की विशेष अदालत का बड़ा फैसला, साध्वी प्रज्ञा समेत सभी 7 आरोपी बरी

मृतका के ही परिजन कैलाश राम ने बताया कि गांव के ही रहने वाले बनारसी मंडल का बेटा प्रकाश पिछले कुछ दिनों से बहू के साथ छेड़छाड़ (Bihar Crime) करने का प्रयास कर रहा था। बुधवार रात को भी वह दुकान में जबरदस्ती करके मोबाइल नंबर मांग रहा था। सुबह मोना देवी ने गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसी बीच सुबह करीब 8 बजे जब मोना अपनी दुकान पर थी, तो प्रकाश मंडल हाथ में बंदूक लेकर आया और महिला के माथे में गोली मार दी।

यह भी देखें: CAG Report: कैग रिपोर्ट को लेकर तेजस्वी और सम्राट के बीच हुई तीखी बहस |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

12 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

13 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

14 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

15 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

16 hours ago