15 PPS officers transferred in Uttar Pradesh
PPS transferred in Uttar Pradesh : यूपी की योगी सरकार (Yogi government) ने आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद अब पीपीएस (Provincial Police Service) अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव किया है। गुरुवार को जारी आदेश में 15 पीपीएस अधिकारियों को नई तैनातियां दी गई हैं। आइये जानते हैं किसको कहां भेजा गया है।
जारी आदेश के मुताबिक, महेश सिंह अत्रि को मऊ से स्थानांतरित कर पीटीएस मुरादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं डॉ. अर्चना सिंह को पीएसी मुख्यालय लखनऊ से प्रमोट कर कानपुर नगर कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। धर्मेन्द्र सचान, जो अब तक लखनऊ एयरपोर्ट पर नागरिक उड्डयन सुरक्षा के मुख्य अधिकारी थे, उन्हें पुलिस मुख्यालय लखनऊ में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपसेनानायक प्रमोद कुमार यादव को झांसी की 33वीं वाहिनी से स्थानांतरित कर वाराणसी की 36वीं वाहिनी पीएसी का कमान सौंपा गया है। इसके अलावा राजेन्द्र प्रसाद यादव को सीआईडी मुख्यालय से हटाकर सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक 112 लखनऊ, श्रीमती मोहिनी पाठक को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ में तैनात किया गया है, जबकि अनूप कुमार को मऊ का नया अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
-वाराणसी कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त रहे रंजन सिंह को अब पुलिस महानिरीक्षक (स्थापना), डीजीपी मुख्यालय लखनऊ के स्टाफ ऑफिसर के तौर पर भेजा गया है।
-डॉ. हृदेश कठेरिया को गौतमबुद्धनगर से बदायूं (ग्रामीण) में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर भेजा गया है।
-अभय कुमार मिश्र को अयोध्या से हटाकर सतर्कता अधिष्ठान, उप्र में भेजा गया है।
-अशोक कुमार यादव को एसआईटी से हटाकर ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ भेजा गया।
-कृष्ण कान्त सरोज को बदायूं ग्रामीण से मेरठ अभिसूचना में नई तैनाती दी गई।
डॉ. राजीव कुमार सिंह को मेरठ अभिसूचना से स्थानांतरित कर सतर्कता अधिष्ठान भेजा गया है।
ये भी पढ़ें- यूपी को मिला नया मुख्य सचिव : एसपी गोयल संभालेंगे कमान, मनोज कुमार सिंह हुए रिटायर
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…
India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…
Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…
Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…
Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…
Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह चलती स्लीपर बस…