Breaking

दुबई में एयर शो के दौरान बड़ा हादसा, भारत का Tejas Mk-1 हुआ क्रैश, पायलट की हुई मौत..

Tejas Crash in Dubai: दुबई एयर शो में भारतीय तेजस विमान क्रैश हो गया है यह हादसा भीड़ के सामने उड़ान भरते समय हुआ। हादसे पर भारतीय वायुसेना की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है वायुसेना ने कहा है दुबई एयर शो में एयर फोर्स का तेजस एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है हादसे में पायलट की भी मौत हो गई है।

इस हादसे पर भारतीय वायुसेना के ऑफिशियल बयान में कहा गया कि दुबई एयर शो में इंडियन एयर फोर्स का एक तेजस एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। ये हादसा उस वक्त हुआ जब भीड़ के लिए डेमोंस्ट्रेशन फ्लाइट उड़ा रहा था। इस हादसे में पायलट की मौके पर ही मौत हो गई।
यह हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2 बजकर 10 मिनट पर हुआ, जब एयरक्राफ्ट दर्शकों के लिए परफॉर्म कर रहा था। डेमोंस्ट्रेशन रोके जाने पर एयरपोर्ट से धुएं का गुबार उठता देखा जा सकता था।

बड़ी संख्या में एयर शो देखने पहुंचे थे लोग


हादसा होते ही इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं और भीड़ को हटाया गया। भीड़ में बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल थे, जिन्हें पीछे हटाया गया। डिफेंस सोर्स का कहना है कि इंडियन एयरफोर्स का तेजस दुबई एयर शो के दौरान क्रैश हो गया है।

Tejas Mk1 में तेल लीक की सच्चाई


दुबई एयर शो को लेकर बीते दिन एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें ये दिखाया जा रहा था कि Tejas Mk1 में तेल लीक हुआ था लेकिन पीआईबी फैक्ट चेक ने इसे फर्जी बताया था। PIB फैक्ट चेक ने कहा, कई प्रोपेगैंडा अकाउंट ऐसे वीडियो शेयर कर रहे हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि दुबई एयर शो 2025 में भारतीय LCA Tejas Mk1 में तेल लीक हुआ था।

ये भी पढ़ें- मतदाता सूची सुधार में रफ्तार और सख्ती, अमेठी DM का अचानक दौरा, एक BLO की छुट्टी

Wafa Abbas

Recent Posts

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

23 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

36 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

2 hours ago