उत्तर प्रदेश

मतदाता सूची सुधार में रफ्तार और सख्ती, अमेठी DM का अचानक दौरा, एक BLO की छुट्टी

Amethi news : अमेठी में मतदाता सूची शुद्धिकरण के लिए चल रहा SIR अभियान अब तेज़ी के साथ आगे बढ़ रहा है। जिला अधिकारी संजय चौहान ने सोमवार को बिना किसी सूचना के कई क्षेत्रों का दौरा कर अभियान की जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने एक BLO को मौके पर ही निलंबित कर दिया।

डीएम का सख्त संदेश - ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी

निरीक्षण के दौरान डीएम संजय चौहान ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची का कार्य अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण है, ऐसे में किसी प्रकार की देरी या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता ही निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की नींव है।

98% फॉर्म वितरण पूरा, लक्ष्य समय पर पूरा करने का दावा

डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 98% फॉर्म का वितरण किया जा चुका है। प्रशासन का लक्ष्य है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे जिले में अभियान को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी इस जिम्मेदारी को गंभीरता से नहीं ले रहा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े : सुपरटेक इको विलेज-2 में बड़ा हादसा : अनियंत्रित कार ने तीन कर्मचारियों को रौंदा, 3 लोग घायल

तेजी से चल रहा है अभियान

अमेठी जिला प्रशासन वर्तमान में पूरे जिले में SIR अभियान को तेजी से चलाया जा रहा है। टीमें गांव-गांव जाकर मतदाता सूची में गड़बड़ियों को सुधारने, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और गलत प्रवेश को हटाने का काम कर रही हैं।

डीएम ने टीमों को निर्देश दिया कि घर-घर जाकर सत्यापन में किसी भी परिवार को छोड़ा न जाए और सभी रिकॉर्ड पूरी पारदर्शिता के साथ अपडेट किए जाएं।

ग्रामीणों ने सराहा प्रशासन की पहल

कई ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन की सक्रियता और नियमित निगरानी से अभियान की गति तेज़ हो गई है। ग्रामीणों का मानना है कि इससे मतदाता सूची अधिक सटीक बनेगी और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी।

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago