Israel-Iran war : ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारत ने अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए 'ऑपरेशन सिंधु' की शुरुआत की है.इस ऑपरेशन के तहत शनिवार सुबह एक और निकासी उड़ान तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात से दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक सवार थे.
सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस मिशन के तहत शुक्रवार रात एक विशेष विमान ईरान के मशहद शहर से 290 भारतीय छात्रों को लेकर दिल्ली पहुंचा. इनमें अधिकांश छात्र जम्मू-कश्मीर से हैं. दिल्ली पहुंचते ही छात्रों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली और सुरक्षित निकासी के लिए भारत सरकार का आभार जताया.
विदेश मंत्रालय के मुताबिक ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान के विभिन्न शहरों में फंसे करीब 1,000 भारतीयों को निकाला जाना है. आने वाले दो दिनों में दिल्ली में और भी निकासी उड़ानों के पहुंचने की उम्मीद है. इनमें से एक फ्लाइट शुक्रवार देर रात 11:00 बजे दिल्ली पहुंच चुकी है,जबकि दो अन्य उड़ानों के शनिवार सुबह और शाम को राजधानी में उतरने की संभावना है.
भारत के इस मिशन को ईरान सरकार का भी सहयोग मिला है. ईरान ने विशेष रूप से भारतीय उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोल दिया है, जो फिलहाल अन्य विदेशी विमानों के लिए बंद है. इसके अलावा तेहरान से मशहद तक छात्रों को लाने के लिए भारतीय अधिकारियों ने एक ईरानी एयरलाइन के साथ भी समन्वय किया है. इससे पहले गुरुवार को 110 भारतीय छात्र अर्मेनिया और दोहा के रास्ते दिल्ली पहुंचे थे. विदेश मंत्रालय ने पिछले सप्ताह इस ऑपरेशन की शुरुआत की थी, जिसके तहत मध्य पूर्व में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…