Categories: Others

ईरान के बाद अब पाकिस्तान से निपटेगा इजरायल, पूर्व मंत्री ने बताया आगे का प्लान, मुनीर के उड़े होश!

नई दिल्ली। ईरान-इजरायल जंग के बीच कूद रहे पाकिस्तान को इजरायल के पूर्व डिप्टी रक्षा मंत्री मेइर मसरी ने धमकी दी है। मसरी ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसे देखने के बाद पाकिस्तान के होश उड़ गए हैं। मसरी ने ये धमकी ऐसे समय में दी है जब इजरायल और ईरान में लड़ाई चल रही। इसके बाद इस बात की चर्चा जोरो पर है कि क्या इजरायल पाकिस्तान पर भी हमला करेगा?

पाकिस्तान तक पहुंचेंगे

इजरायल की राजनीति में खासा प्रभाव रखने वाले लेबर पार्टी की सेंट्रल कमेटी के सदस्य मेइर मसरी ने एक्स पर लिखा कि ईरान के अभियान के बाद हम (इजरायली सेना) पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करने की कोशिश कर सकते हैं। मसरी ने अपनी पोस्ट में कहा कि हम ईरान तक पहुंच चुके हैं और पाकिस्तान ईरान से ज्यादा दूर नहीं है। फिलहाल मेइर मसरी इजरायल सरकार में किसी पद पर नहीं हैं।

नेतन्याहू का पुराना बयान वायरल

मेइर मसरी के अलावा पाकिस्तान में इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के एक पुराने बयान की भी चर्चा हो रही है। नेतन्याहू का यह बयान वैसे तो पुराना है, लेकिन हाल के दिनों में यह खूब वायरल हुआ है। इस इंटरव्यू में नेतन्याहू कह रहे हैं कि पाकिस्तान और ईरान जैसे देशों के पास परमाणु बम होना इजरायल के लिए खतरा है। हम नहीं चाहते कि इन देशों के पास परमाणु बम हो।

पाकिस्तान देगा मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान के राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा है कि इजरायल उनपर हमला कर सकता है। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार ने हाल ही में अपने एक बयान में इस ओर इशारा किया है। उन्होंने कहा है कि इजरायल को हमारा संदेश बिल्कुल साफ है कि पाकिस्तान की तरफ देखने की हिम्मत मत करना। हम ऐसी किसी भी कोशिश का कड़ा जवाब देंगे।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

12 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

21 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

23 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

38 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

46 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

54 minutes ago