Dubai flights
Dubai flights: इंडिगो, एयर इंडिया और अन्य एयरलाइंस ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE), खासकर दुबई जाने वाली उड़ानों में रुकावट को लेकर यात्रियों को सतर्क किया। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सुरक्षा कारणों के चलते कई फ्लाइट्स के शेड्यूल में बदलाव किए गए हैं। इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर यात्रियों को सूचित किया कि दुबई में फ्लाइट ऑपरेशन्स पर अतिरिक्त पाबंदियां लागू की गई हैं, जिससे उड़ानों के टाइमिंग और शेड्यूल में परिवर्तन हुआ है।
एयरलाइन ने कहा कि दुबई में बदलते हालात और सुरक्षा कारणों से फ्लाइट्स पर नई पाबंदियां लागू की गई हैं। यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें। इंडिगो यात्रियों को नवीनतम अपडेट्स देने के लिए नोटिफिकेशन भी भेज रही है।
एयर इंडिया ने बताया कि UAE हवाई अड्डा अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार 15 मार्च को कई उड़ानों में कटौती की गई है। एयर इंडिया दिल्ली-दुबई के बीच केवल एक ही वापसी उड़ान संचालित करेगी, जबकि 5 में से 4 निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस भी दिल्ली-दुबई के लिए केवल एक ही वापसी उड़ान चलाएगी और 6 में से 5 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अबू धाबी के लिए निर्धारित सभी पांच उड़ानें रद्द कर दी हैं। हालांकि, एयरलाइन शारजाह से अपने परिचालन को जारी रखेगी। शारजाह से दिल्ली, कन्नूर, कोच्चि, कोझिकोड, मुंबई और तिरुवनंतपुरम के लिए उड़ानें निर्धारित हैं। यात्रियों से अपील है कि वे अपनी फ्लाइट से संबंधित ताजा जानकारी एयरलाइन की वेबसाइट या मोबाइल एप पर चेक करें और समय पर एयरपोर्ट पहुंचें।
ये भी पढ़ें: 13 साल से कोमा में पड़े हरीश राणा को AIIMS ले गया परिवार, सुप्रीम कोर्ट से मिली इच्छामृत्यु की अनुमति
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…