News Latest

टिश्यू पेपर पर ‘BOMB’ का मैसेज, अहमदाबाद में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Bomb Threat: लखनऊ से दम्माम जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान के अंदर एक टिश्यू पेपर पर 'BOMB' लिखा हुआ मिला था। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और फ्लाइट को शाम 5:55 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान में क्रू मेंबर्स समेत कुल 133 लोग सवार थे, जिनमें 120 से अधिक यात्री शामिल थे। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया।

कई एजेंसियों ने शुरू की जांच

घटना के बाद एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसी, फायर टीम और बम स्क्वॉड समेत कई एजेंसियां जांच में जुट गईं। यात्रियों से टिश्यू पेपर पर लिखवाकर उनके हैंडराइटिंग सैंपल भी लिए जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि संदिग्ध संदेश किसने लिखा था। फिलहाल फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के पीछे ठोस वजह क्या थी, इसका पता नहीं चल पाया है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

पहले भी सामने आया था ऐसा मामला

इससे पहले एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में भी टिश्यू पेपर पर अंग्रेजी में 'BOMB' लिखा संदिग्ध नोट मिला था। सऊदी अरब के दम्माम से नई दिल्ली आ रही इस फ्लाइट को भी बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। नोट मिलने के बाद क्रू मेंबर ने इसकी जानकारी पायलट को दी थी। विमान के अहमदाबाद पहुंचते ही CISF, फायर ब्रिगेड, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें सक्रिय हो गई थीं। सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया था।

ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/brics-summit-security-delhi/

Lavanya Dayal

Recent Posts

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

1 hour ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

2 hours ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

3 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

3 hours ago