मध्य प्रदेश

इंदौर जैसी स्थिति? मंडलेश्वर में गंदे पानी ने मचाई तबाही, 14 लोग बीमार, प्रशासन की नींद उड़ी

Mandleshwar Contaminated Water: इंदौर की त्रासदी अभी शांत भी नहीं हुई थी कि खरगोन जिले के पवित्र नगर मंडलेश्वर में दूषित जल आपूर्ति ने लोगों की जान मुश्किल में डाल दी। नर्मदा नदी किनारे बसे इस नगर के वार्ड नंबर 8 में पाइपलाइन के जरिए मटमैला और गंदा पानी सप्लाई होने के कारण लगभग 14 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। लोगों को उल्टी, दस्त और पेट में छाले जैसी समस्याओं ने घेर लिया।

तीन-चार दिन से पानी मटमैला

वार्ड के निवासियों ने बताया कि तीन-चार दिन से पानी मटमैला आ रहा था और इसके सेवन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। प्रभावित परिवारों में नरेंद्र पटेल के घर की 70 वर्षीय बनारस बाई, नर्सिंग के परिवार के आयुष (15) और योगिता (35), जितेंद्र पटेल के घर की सुमन बाई (50) सहित जगदीश, दिलीप और विजय पटेल के परिवार के सदस्य शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार संजय बावेल, सीएमओ संजय रावल, वार्ड पार्षद नितिन पाटीदार और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज शर्मा मौके पर पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. स्वप्निल श्रीवास्तव ने बताया कि सभी मरीजों को प्राथमिक उपचार और दवाइयां दी गईं, कोई भी गंभीर स्थिति में नहीं था।

पाइपलाइन में लीकेज

तहसीलदार संजय बावेल ने कहा कि वार्ड की पाइपलाइन में लीकेज या अन्य स्रोत से दूषित पानी मिलने की संभावना है और पूरी पाइपलाइन की जांच की जा रही है। वार्ड पार्षद नितिन पाटीदार ने कहा कि ड्रेनेज का पानी सीधे पेयजल में मिल रहा था, जिसे लेकर जिला कलेक्टर को भी शिकायत की गई है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को चेतावनी दी है कि पानी का सेवन करने से पहले साफ और उबला हुआ पानी ही इस्तेमाल करें। वार्ड में स्थिति को नियंत्रित करने और पानी की सप्लाई सुरक्षित करने के लिए स्वास्थ्य और जलप्रदाय विभाग की टीम लगातार काम कर रही है।

ये भी पढ़ें: संविधान सदन से दुनिया को संदेश, PM मोदी ने बताया कैसे भारत का लोकतंत्र बना स्थिरता और विकास का उदाहरण

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

3 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

5 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago