उत्तर प्रदेश

मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शॉर्ट सर्किट, प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़ निकलीं

Mayawati Press Conference Short Circuit: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के लखनऊ स्थित कार्यालय में गुरुवार को पार्टी सुप्रीमों और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मौजूदगी में शॉर्ट सर्किट होने की घटना सामने आई है। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों की सक्रियता और अग्निशन उपकरणों की मदद से शॉर्ट सर्किट पर तुरंत काबू पा लिया गया। दरअसल, मायावती अपने 70वें जन्मदिन पर पार्टी के दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेस का आयोजन किया था। उनके संबोधन के कुछ देर बाद ही छत के नीचे फॉल्स सीलिंग के अंदर से धुआं निकलने लगा।

सुरक्षित बाहर निकली मायावती

शॉर्ट सर्किट के अफर-तफरी के बची पूर्व मुख्यमंत्री मायावती प्रेस कॉन्फ्रेस पूरा किए बिना ही सुरक्षित बाहर निकल गई। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने धुएं को काबू करने के लिए स्प्रे किया और समय रहते सबकुछ ठीक हो गया। किसी अनहोनी या बड़ा हादसा होने से टल गया। सोशल मीडिया x पर इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

मायावती ने विपक्षी सरकारों को बताया पाखंडी

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के शुरू में विपक्षी सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी सरकारें अपने राजनीतिक फायदे के लिए उनकी योजनाओं को कॉपी कर रही हैं। इन सरकारों के इरादे हमेशा पाखंडी रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने महात्मा ज्योतिराव फूले के साथ अन्य महापुरुषों को सम्मान दिया।

दलितों-उपेक्षित लोगों के लिए हमेशा सम्मान रहेगा

बीएसपी चीफ ने कहा कि गुरुओं को नमन करती हूं। उनके ( गुरुओं) बताए गए रास्तों पर चलकर दलित और उपेक्षित लोगों के मान-सम्मान के लिए अपना जीवन अर्पित करती हूं। जनहित की लड़ाई के लिए न दबने वाली हूं और ना ही लालच में आने वाली हूं।

ये भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट का थलापतिविजय को झटका, HC में ‘जन नायकन’ पर 20 जनवरी को होगी सुनवाई

Shagun Chaurasia

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

2 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

5 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

5 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

5 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

5 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

6 hours ago