INS Arnala
Anti Submarine INS Arnala: आज इंडियन नेवी को अत्याधुनिक जहाज INS अर्णाला कमीशन किया गया है। यह एक एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वाटरक्राफ्ट है, जो इंडियन आर्मी की ताकत बढ़ाएगा। आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक यह वाटर क्राफ्ट 80 फीसदी स्वदेशी है। “अर्णवे शौर्यम्” नाम के नारे के साथ यह चीन और पाकिस्तान की सबमरीन को नष्ट करने की क्षमता रखता है।
विशाखापत्तनम में नौसेना डॉकयार्ड में इसे कमीशन किया गया। इस कार्यक्रम में सीडीएस जनरल अनिल चौहान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। इसका नाम महाराष्ट्र के वसई में ऐतिहासिक अर्नाला किले के नाम पर रखा गया है। इस जहाज को हिंद महासागर में नौसेना की मजबूत उपस्थिति के लिए डिजाइन किया गया है। जो उथले पानी में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाएगा, उन्हें ट्रैक करेगा और निष्क्रिय करेगा।
आईएनएस अर्नाला को 8 मई को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया था। आज के कमीशनिंग समारोह में 16 ASW-SWC श्रेणी के जहाजों में से पहले को भारतीय नौसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया। मेसर्स गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) कोलकाता और मेसर्स L&T शिपबिल्डर्स के साथ पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के तहत डिजाइन और निर्मित, अर्नाला रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की सफलता का प्रमाण है पीएम मोदी ने कहा था कि इन तीन अत्याधुनिक युद्ध पोतों ने नौसेना की ताकत को और बढ़ा दिया है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…