Ghaziabad News : गाजियाबाद में बिजली के बढ़े हुए दामों और लगातार बिजली कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बिजली दरों में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बढ़े हुए बिजली बिलों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है और इसके साथ ही बार-बार हो रही बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने बताया कि यह प्रदर्शन केवल गाजियाबाद तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में आज एक साथ प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक बिजली के दाम कम नहीं किए जाते और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं होती। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग और सरकार के खिलाफ तीखे नारे लगाए और जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी ने कहा "बिजली के बढ़े हुए दाम और रोजमर्रा की बिजली कटौती ने आम जनता को परेशान कर दिया है। सरकार को तुरंत बिजली दरों को कम करना होगा और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करनी होगी। हमारा यह प्रदर्शन पूरे प्रदेश में हो रहा है, और हमारी मांगें पूरी होने तक हम चुप नहीं बैठेंगे।"
ऋषभ भारद्वाज संवाददाता गाजियाबाद
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…