Greater Noida
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में बड़ी IT कंपनियों के निवेश का रास्ता अब खुलने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने सेक्टर टेकजोन और नॉलेज पार्क-5 में IT भूखंडों की योजना तैयार कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि इस योजना से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों का आगमन होगा।
सूत्रों के अनुसार, प्राधिकरण ने कुल पांच भूखंड चिह्नित किए हैं। इनमें सेक्टर टेकजोन में 10-10 एकड़ के दो भूखंड और 20 एकड़ का एक बड़ा भूखंड शामिल है। वहीं, सेक्टर नॉलेज पार्क-5 में एक-एकड़ और चार-एकड़ के दो भूखंड आरक्षित किए गए हैं।
प्राधिकरण की SEO ने बताया कि कई प्रतिष्ठित IT कंपनियां निवेश करने के लिए इच्छुक हैं। बढ़ते निवेश की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए बड़े भूखंडों की योजना जल्द ही शुरू की जाएगी। इससे न केवल क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी, बल्कि युवाओं को हजारों की संख्या में रोजगार भी मिलेगा।
इसी बीच, ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-25 से जुड़ा एक बड़ा विवाद सामने आया है। दिल्ली निवासी और पेरामाइड टाउनशिप प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अनिल कुमार वासवानी ने अपने ही साझेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि कंपनी में उनका 49 प्रतिशत हिस्सा है, जबकि बाकी 51 प्रतिशत शेयर उनके साझेदार किरन चावला और किशन चावला के पास हैं। वर्ष 2010 में कंपनी ने जीपीएसके स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लगभग पांच एकड़ का आवासीय भूखंड आवंटित कराया था। इसके एवज में करीब 41 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया गया था।
अनिल वासवानी का आरोप है कि दोनों साझेदारों ने नोएडा निवासी संदीप बत्रा के साथ मिलकर भूखंड से संबंधित फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए और गुपचुप तरीके से करोड़ों रुपये में सौदा कर दिया। उन्हें इस धोखाधड़ी की जानकारी 2024 में मिली, जब उन्होंने देखा कि भूखंड पर अवैध कब्जा किया जा रहा है।
ये भी पढ़े – गाजियाबाद: आवारा कुत्तों पर नई गाइडलाइन जारी, निगम तय करेगा फीडिंग जोन
कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दस्तावेजों की जांच और आरोपियों की भूमिका की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…