Stray Dogs
Stray Dogs : उत्तर प्रदेश के नगर विकास विभाग ने शहरी क्षेत्रों में लगातार बढ़ती आवारा कुत्तों के काटने की घटनाओं और मानव–पशु संघर्ष को ध्यान में रखते हुए नया गाइडलाइन जारी किया है। इसके तहत नगर निगम की ओर से आवारा कुत्तों के लिए जगह चिह्नित कर विशेष फीडिंग जोन बनाए जाएंगे।
गाइडलाइन के अनुसार फीडिंग जोन ऐसी जगहों पर बनाए जाएंगे, जहां बच्चों के खेलने के पार्क, स्कूल, अस्पताल, कॉलोनियों के प्रवेश व निकासी द्वार अथवा भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थल न हों। यानी कुत्तों को भोजन कराना अब किसी भी जगह नहीं किया जा सकेगा, बल्कि केवल तय फीडिंग जोन पर ही उन्हें खाना खिलाया जाएगा।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि आवारा कुत्तों को खिलाने वालों की साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी होगी। साथ ही, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि जिन कुत्तों को भोजन दिया जा रहा है, उनका नियमित टीकाकरण और नसबंदी हो। इसके लिए निगम पंजीकृत पशु कल्याण संस्थाओं के साथ मिलकर अभियान चलाएगा। जो संगठन या व्यक्ति इस कार्य में अच्छा सहयोग देंगे, उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
क्रोधी स्वभाव वाले कुत्तों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। उन्हें चिह्नित कर सुरक्षित स्थानों पर रखा जाएगा। ताकि आम लोगों को परेशानी न हो। जो लोग कुत्तों को गोद लेते हैं वह बाद में उन्हें सड़क पर नहीं छोड़ नहीं सकेंगे। ऐसा करने पर वह कार्यवाही के दायरे में आएंगे।
ये भी पढ़े : Faridabad AC Blast : AC बना जानलेवा, विस्फोट होने से एक ही परिवार के 3 लोगों की गई जान
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…