Share Market
Share Market : देश के शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में जोरदार कमजोरी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 636 अंक गिरकर 84,466.87 पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 195.3 अंक टूटकर 25,765.25 पर कारोबार कर रहा था।
दुनिया के निवेशक 9-10 दिसंबर को होने वाली अमेरिकी केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व) की बैठक से पहले सतर्क हो गए हैं। इसी हफ्ते ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा और स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक भी मीटिंग कर रहे हैं। हालांकि, इन देशों से बड़े बदलाव की संभावना कम बताई जा रही है।
शुरुआती कारोबार में स्मॉल कैप और मिडकैप स्टॉक्स में भारी मुनाफावसूली हुई। कई प्रमुख शेयर लगातार टूटे, जिसका असर पूरे बाजार पर देखा गया।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने लगातार सातवें दिन बाजार में बिकवाली की और शुक्रवार को उन्होंने 438.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे कमजोर होकर 90.15 प्रति डॉलर पर खुला। कॉरपोरेट्स, आयातक और विदेशी निवेशकों की बढ़ती डॉलर मांग ने बाजार पर दबाव डाला। फॉरेक्स ट्रेडर्स के अनुसार, निवेशक अमेरिकी फेड की दिशा स्पष्ट होने तक बड़े निर्णय नहीं ले रहे।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…