IPL Emerging Player Award 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन्स की लिस्ट जारी कर दी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सभी 10 टीमों से कुल 25 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है, जो इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के दावेदार माने जा रहे हैं। इस सूची में वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे, समीर रिजवी, मुकुल चौधरी, प्रियांश आर्या और सलिल अरोड़ा जैसे युवा खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। अब सवाल है कि आखिर इस अवॉर्ड के लिए चयन का मानदंड क्या है और कौन खिलाड़ी इसे जीतने का मजबूत दावेदार बन सकता है।
आईपीएल के 19वें सीजन के इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन अवॉर्ड के लिए तय किए गए मानदंड काफी स्पष्ट हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अनुसार यह अवॉर्ड उस युवा खिलाड़ी को दिया जाता है जिसने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया हो और भविष्य में इंटरनेशनल क्रिकेट का स्टार बनने की क्षमता रखता हो। इसके लिए खिलाड़ी का अनकैप्ड होना जरूरी है, यानी उसने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट न खेला हो। साथ ही उसका जन्म 1 अप्रैल 2000 के बाद होना चाहिए और उसने सीजन से पहले अधिकतम 25 आईपीएल मैच खेले हों या बिल्कुल भी मैच न खेला हो। इसके अलावा वह पहले किसी सीजन में यह अवॉर्ड नहीं जीत चुका हो। चयन प्रक्रिया में पब्लिक वोटिंग के साथ-साथ टीवी कमेंटेटर्स की राय भी अहम भूमिका निभाती है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2026 के इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड के लिए कुल 25 खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद से शामिल किए गए हैं, जिनकी संख्या 5 है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के 3-3 खिलाड़ी इस सूची का हिस्सा हैं। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के 2-2 खिलाड़ियों को जगह मिली है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स का एक-एक खिलाड़ी इसमें शामिल है। ये सभी खिलाड़ी इस सीजन एक या उससे ज्यादा मैच खेल चुके हैं।
SRH - अनिकेत वर्मा, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, सलिल अरोड़ा और शिवांग कुमार
DC - समीर रिजवी, विपराज निगम और साहिल परख
CSK - आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर
GT - अशोक शर्मा, कुमार कुशाग्र और मानव सुथर
MI - अश्वनी कुमार, क्रिस भगत और दानिश मालेवार
KKR - अंगकृष रघुवंशी और कार्तिक त्यागी
LSG - मुकुल चौधरी और प्रिंस यादव
RR - वैभव सूर्यवंशी और यश राज पुंजा
RCB - रसिख डार
PBKS - प्रियांश आर्या
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…