15 दिन फ्री सफर,
Ganga Expressway Toll-Free For 15 Days: उत्तर प्रदेश के महत्वाकांक्षी गंगा एक्सप्रेसवे पर अब सफर का असली दौर शुरू हो गया है। आम जनता के लिए बड़ी राहत की बात यह है कि अगले 15 दिनों तक इस 594 किमी लंबे एक्सप्रेसवे पर यात्रा पूरी तरह मुफ्त रहेगी। यानी फिलहाल वाहन चालकों को टोल देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
योगी आदित्यनाथ ने मजदूर दिवस के अवसर पर यह खास तोहफा दिया। इससे ठीक पहले नरेंद्र मोदी ने हरदोई में इस हाईटेक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था, जिसके बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया। हालांकि यह राहत अस्थायी है। अधिकारियों के मुताबिक, जैसे ही कैबिनेट टोल दरों को मंजूरी देगी, वसूली शुरू कर दी जाएगी। यहां क्लोज्ड टोल सिस्टम लागू किया गया है, जिसमें सफर के दौरान कहीं रुकने की जरूरत नहीं होगी पूरी प्रक्रिया FASTag के जरिए स्वतः पूरी होगी।
एक्सप्रेसवे को 120 किमी/घंटा की डिजाइन स्पीड के साथ तैयार किया गया है, जिससे मेरठ से प्रयागराज की दूरी महज 5–6 घंटे में तय की जा सकेगी। सुरक्षा के लिए AI आधारित कैमरे और मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए गए हैं, जिससे सफर तेज और सुरक्षित दोनों रहेगा। टोल दरें दूरी के आधार पर तय होंगी कार के लिए करीब ₹2.55 प्रति किमी और भारी वाहनों के लिए यह ₹16.10 प्रति किमी तक जा सकती है। अनुमान है कि मेरठ से प्रयागराज तक कार यात्रा लगभग ₹1500 के आसपास पड़ेगी।
यह एक्सप्रेसवे 12 जिलों को जोड़ता है और इसमें कई एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स व टोल प्लाजा बनाए गए हैं। फिलहाल, यह 15 दिन का मुफ्त सफर लोगों को नई रफ्तार का अनुभव दे रहा है लेकिन जल्द ही इस हाईवे पर सफर के साथ खर्च भी जुड़ जाएगा।
ये भी पढ़ें: मेरठ से प्रयागराज सिर्फ 6 घंटे में, आज खुल रहा गंगा एक्सप्रेसवे, टोल और ऑटो पेमेंट का जानिए पूरा गणित
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…