UP News
UP News: क्रिकेट जगत से जुड़ी एक सनसनीखेज खबर उत्तर प्रदेश से सामने आई है। एक महिला क्रिकेटर ने एक IPL खिलाड़ी विपराज निगम पर शादी का झांसा देकर रेप और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसे न केवल धोखा दिया गया बल्कि धमकियां देकर चुप रहने के लिए भी मजबूर किया गया।
मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली यह महिला क्रिकेटर फिलहाल नोएडा में एक पीजी में रहती है। उसने बताया कि मई 2025 में सोशल मीडिया के ज़रिए उसकी मुलाकात IPL खिलाड़ी विपराज निगम से हुई थी। बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच नज़दीकियां बन गईं। खिलाड़ी ने शादी का वादा किया, जिस पर भरोसा करते हुए युवती ने उससे रिश्ता आगे बढ़ाया।
पीड़िता का आरोप है कि 29 जुलाई 2025 को आरोपी ने उसे नोएडा सेक्टर-135 के एक होटल में बुलाया, जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने शादी की बात की तो आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और होटल से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं, अगले ही दिन एक अज्ञात महिला ने फोन कर खुद को उस खिलाड़ी की प्रेमिका बताया और पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की बात कही। इसके बाद पीड़िता को लगातार अज्ञात नंबरों से धमकी भरे कॉल आने लगे।
पीड़िता ने 13 अक्टूबर 2025 को नोएडा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई न होने पर वह लखनऊ पुलिस मुख्यालय पहुंची और वरिष्ठ अफसरों से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। मामला यहीं नहीं रुका अब कहानी ने नया मोड़ ले लिया है। आरोपी IPL खिलाड़ी विपराज निगम ने भी 8 नवंबर 2025 को बाराबंकी कोतवाली में उसी महिला क्रिकेटर के खिलाफ ब्लैकमेल और धमकी देने की FIR दर्ज कराई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है और मोबाइल चैट, कॉल रिकॉर्ड, होटल फुटेज जैसे इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि “सच्चाई जो भी होगी, वह जांच के बाद सामने आ जाएगी।” यह मामला अब सिर्फ एक रिश्ते का नहीं, बल्कि झूठ, धोखे और सच्चाई की लड़ाई का रूप ले चुका है।
ये भी पढ़ें: प्यार, झूठ और मौत…36 साल की चार बच्चों की मां ने उम्र छुपा, 20 साल के युवक के साथ किया कुछ ऐसा की देनी पड़ी जान
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…