बिहार चुनाव

Bihar Election 2025: नतीजों से पहले पटना में पोस्टर वॉर, टाइगर अभी जिंदा है बनाम अलविदा चाचा

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की गिनती 14 नवम्बर यानी की शुक्रवार को होने वाली है, गिनती के परिणाम के बाद साफ हो जाएगा कि आखिर कौन बिहार की सत्ता पर काबिज होगा। हालांकि कई एग्जिट पोल में नीतीश कुमार की सरकार की वापसी दिखाई जा रही है। तो कई अन्य Exit Poll  में तेजस्वी की नेतृत्व वाली महागठबंधन को आगे दिखाया गया है। अभी बिहार चुनाव के नतीजे आने में थोड़ा सा समय बाकि है। लेकिन नतीजे आने से पहले ही बिहार के पटना में पोस्टर वॉर शुरू हो गई है।

टाइगर अभी जिंदा है - JDU

बिहार की राजधानी पटना में JDU ने नीतीश कुमार के पक्ष में टाइगर अभी जिंदा है के पोस्टर लगाने शुरू कर दिए हैं। तो वहीं आरजेडी भी इस पोस्टर वॉर से पीछे नहीं हटी है। आरजेडी ने भी तेजस्वी सरकार का दावा करते हुए अलविदा चाचा का पोस्टर पूरे पटना में लगा दिया है। इतना ही नहीं इस पोस्टर वॉर के बीच ही बीजेपी की ऑफिस पर नरेंद्र, नीतीश भाई भाई के पोस्टर लगे नजर आ रहे हैं।

आरजेडी के कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों में केवल नीतीश कुमार को ही नहीं बल्कि अमित शाह को भी टारगेट किया गया है। इतना ही नहीं तेजस्वी यादव के साथ यूपी के पूर्वसीएम अखिलेश यादव भी खड़े दिख रहे हैं। इसके साथ ही पोस्टर में लालूयादव और मुलायम सिंह यादव की तस्वीरें भी नजर आ रही हैं।

बिहार में पोस्टर वॉर शुरू

बता दें कि पोस्टर समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश युवा सपा अध्यक्ष धर्मवीर यादव ने लगवाएं हैं। कार्यालय के बाहर लगें पोस्टर में SIR का भी जिक्र किया गया है। आरजेडी की तरफ से लगाए पोस्टर में मजेदार लाइनें लिखी गई हैं। पोस्टर में लिखा गया है कि, जनता हुंकार भरती है तो महलों की नींव उखड़ती है। सांसों के बल ताज हवा में उड़ती है, सिंहासन खाली करो कि तजस्वी सरकार आती है। पोस्टर पर नीतीश कुमार और अमिति शाह के कार्टून भी बनाए गए हैं।

वहीं दूसरी तरफ पहले एग्जिट पोल के आंकड़ों से JDU के लोग काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं, और रिजल्ट आने से पहले ही उन्होंने नीतीश कुमार को प्रोजेक्ट करना शुरू कर दिया है। JDU की तरफ से जारी किए गए पोस्टर में लिखा है- टाइगर अभी जिंदा है। पोस्टर में नीतीश कुमार की आत्मविश्वास से भरी फोटो लगाई गई है। और पोस्टर के जरिए संदेश दिया गया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने वाली है।

बीजेपी कार्यालय पर भी लगे पोस्टर

वहीं दूसरी तरफ बीजेपी कार्यालय पर भी पोस्टर लगे हुए हैं। इन Posters में नरेंद्र, नीतीश को भाई भाई दर्शाया गया है, और दिखाया गया है कि NDA में सभी दलों के बीच मजबूती से एकजुटता कायम है। इतना ही नहीं पोस्टरों में लालू यादव के जंगलराज का भी भर-भर कर जिक्र किया है।

ये भी पढ़ें: लाल किले के पास हुए धमाके की जांच में बड़ा मोड़, मरने वाला निकला डॉक्टर उमर

बता दें कि पिछले दिनों पीएम मोदी ने महिलाओं से कहा था कि नरेंद्र और नीतीश कुमार आपके दो भाई हैं। वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को खारिज कर दिया और कहा कि PMO के प्रेशर में ये आंकडे़ तैयार किए गए हैं।  बता दें कि तेजस्वी यादव ने सभी Exit Poll को नकारते हुए महागठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है।

Sapna Yadav

Recent Posts

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

1 hour ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

1 hour ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

3 hours ago