Categories: Others

बहुत जल्द हमला कर सकता है ईरान, मिडिल ईस्ट में इन जगहों को बना सकता है निशाना

Iran-Israel War: इजरायल और ईरान के बीच युद्ध में अमेरिका की एंट्री से ईरान पूरी तरह से बौखला गया है। सूत्रों के मुताबिक, ईरान अगले 1 या 2 दिनों में बड़ा हमला कर सकता है। बताया जा रहा है कि ईरान मिडिल ईस्ट में अमेरिकी बेस पर हमला कर सकता है। ईरान के नए आर्मी चीफ अब्दुल रहीम मौसावी ने इशारा किया कि इसके लिए बस ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई से हरी झंडी मिलने के संकेत हैं।

हाई अलर्ट पर अमेरिकी सेना

जिसके बाद से मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ईरानी हमले को नाकाम करने की तैयारी भी चल रही है। दरअसल, इजराइल-ईरान की जंग में अमेरिका की एंट्री से चीजें काफी बदल गई हैं। अमेरिका ने शनिवार रात ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला कर यह बता दिया है वह इस युद्ध में सीधे तौर पर प्रवेश कर गया है।

रूस ने किया ईरान का समर्थन

वहीं, इस जंग में एक तरफ अमेरिका,इजराइल का साथ दे रहा है तो वहीं अब रूस ने ईरान का समर्थन किया है। जिसके बाद माना जा रहा है कि अमेरिका और रूस की एंट्री से यह जंग और भयावह हो सकती है। रविवार को ईरान के होर्मुज स्ट्रेट बंद करने के फैसले के बाद अमेरिका ने ईरान को चेतावनी भी दी थी। इसके बाद ईरान ने भी अमेरिका पर पलटवार किया था। ईरान ने कहा था वह अमेरिका को कड़ा जवाब देगा।

पुतिन ने की ईरान के विदेश मंत्री से मुलाकात

बता दें, तेहरान पर अमेरिकी बमबारी के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अगारची से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने पुतिन को खामेनेई की चिट्ठी भी सौंपी। जिसके बाद पुतिन ने कहा कि ईरान पर बेवजह हमला किया गया।

तनाव को कम करने का भरोसा

रूस के राष्ट्रपति ने मध्यस्थता की पेशकश की है। इस दौरान पुतिन ने तनाव कम करने में मदद का भरोसा भी दिया। पुतिन ने कहा कि अमेरिकी हमले से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा है, इसलिए ईरान पर हमले को सही नहीं ठहराया जा सकता है।

अब तक 24 लोग मारे गए

13 जून से शुरू हुए इजराइल-ईरान की जंग में अब तक इजराइल के 24 लोग मारे गए हैं, जबकि 1217 लोग घायल हुए हैं। वहीं, ईरान में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। वहीं तीन हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान में करीब 900 लोगों के मारे जाने का अनुमान है। हालाकि इसमें पिछले दो दिन के आंकड़े शामिल नहीं हैं।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

24 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

38 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

2 hours ago